Report Times
latestOtherकरियरचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंशुभारंभस्पेशल

सिक्योरिटी के नए बेच का शुभारंभ, मेकअप आर्टिस्ट को टूलकिट बांटे

REPORT TIMES
चिडावा।  कौशल एंव उधमिता विकास संस्थान (सेडी) में सिक्योरिटी गार्ड के नए बैच का उद्घाटन व मैक अप आर्टिस्टस को टूल किट वितरण कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीएसपी शिवरतन गोदारा थे। डीएसपी ने बेस्ट ट्रैनी व स्टार पर्फॉर्मर अवार्ड्स भी वितरित किए गए। डीएसपी ने प्रशिक्षुओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरतंर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम मे सेडी मैनेजर विष्णु प्रसाद ने संस्थान के उत्कृष्ट प्रयासों और युवा कौशल विकास से संबंधित जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संस्था ने अब तक 5000 से भी अधिक  प्रशिक्षणार्थीयों को कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से रोजगार एव स्वरोजगार से जोड़ा है। वर्तमान में यहां प्रशिक्षण लेने वाले रीटेल, ब्यूटी, इलेक्ट्रिकल, हास्पिटैलिटी , सिक्युरिटी गार्ड, आईटी, हेल्थकेयर आदि सेक्टर के विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों मे विशिष्ठ प्रदर्शन कर रहे है और स्वयं का व्यवसाय करके अच्छी आय अर्जित कर रहे है। प्रशिक्षुओं ने सेडी के सराहनीय कार्यों से उनके जीवन में आए परिवर्तनों की प्रशंसा करते हुए अपने अनुभव साझा किए।

Related posts

गंगा की गोद में मुलायम: अखिलेश ने नम आंखों से किया अस्थि विसर्जन, हर कदम साथ रहा पूरा यादव परिवार

Report Times

SCO में मोदी का बड़ा संदेश, यूक्रेन युद्ध पर पुतिन को डेमोक्रेसी, डिप्लोमेसी और डायलॉग का दिया मंत्र

Report Times

टोल के खिलाफ धरना, अनशन जारी, 3 जून को पीडब्ल्यूड़ी दफ्तर का करेंगे घेराव

Report Times

Leave a Comment