Report Times
latestOtherकरियरचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंस्पेशलहादसा

समय रहते आग पर पाया काबू: सुबह लगी थी किराना शॉप में आग, संभवतः शॉर्ट सर्किट से लगी आग

REPORT TIMES 
चिड़ावा। शहर के मुख्य बाजार में कल्याण राय मंदिर के पीछे परमहंस पंडित गणेश नारायण मार्ग पर एक किराना शॉप में शनिवार को अचानक आग लग गई। रामावतार नरोत्तम कुमार फर्म की शॉप में आसपास के दुकानदारों और राहगीरों ने जब धुआं  निकलता देखा तो दुकानदार महेश मोदी को सूचना दी। सूचना पर तुंरत नगरपालिका की दमकल और पानी के टैंकर मौके पर पहुंचे। इधर महेश दुकान पर आया और फायर ब्रिगेड टीम और लोगों की मदद से आग को काबू किया।
फायर ब्रिगेड कर्मियों का कहना था कि अगर समय रहते ध्यान नहीं दिया जाता तो आग विकराल रूप ले सकती थी। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। बिजली की लाइन इससे जल गई। वहीं दुकान के आगे का कुछ हिस्सा भी आग और धुंआ से काला हो गया। दुकान के आगे के हिस्से में रखे मसाले और कुछ और समान आग की चपेट में आ गए। आग की सूचना लगने पर शहर के व्यापारी भी एकत्र हो गए और सभी ने दुकानदार महेश मोदी से मिलकर घटना की जानकारी ली। फिलहाल एक बड़ा हादसा मुख्य बाजार होते होते टल गया।

Related posts

मोदी सरकार की बड़ी सौगात, पश्चिमी राजस्थान की बदलेगी तस्वीर; युवाओं को मिलेगा रोजगार

Report Times

आंधी से टूटे पोल, कई जगह कई घंटों से बिजली नहीं, अघोषित कटौती ने भी बढ़ाई परेशानी

Report Times

चंद्रयान-3 की सफलता के बाद अब 2 सितंबर को लॉन्च होगा आदित्य L1 मिशन

Report Times

Leave a Comment