Report Times
latestOtherकरियरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंमौैसमराजस्थानस्पेशलहादसाहिमाचल प्रदेश

कुल्लू मनाली का ट्रिप 7 दोस्तों को पड़ा भारी, बादल फटा और पानी में बह गये

REPORT TIMES

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू मनाली में बादल फटने से हुए हादसे में मारे गये चार दोस्तों में से एक चैत्य सांखला का शव राजस्थान के ब्यावर में लाया गया है. नरेश सांखला पुत्र चैत्य का शव लेने के लिए उसके परिजन गुरुवार को ही हिमाचल प्रदेश के लिए रवाना हो गए थे.चैत्य सांखला का शव ब्यावर पहुंचते ही ज्ञानचंद सिंहल नहर में शोक की लहर दौड़ गई.चैत्य सांखला के शव के आने की सूचना मिलने के बाद क्षेत्र के विधायक शंकरसिंह रावत, कांग्रेस नेता मनोज चौहान, पार्षद गण, माली समाज के पदाधिकारी नरेश सांखला के निवास पर पहुंचे. सबने हादसे पर गहरा दुख जताया और परिजनों को सांत्वना दी.

कुल्लू हादसे में 4 की मौत

कुल्लू मनाली में हुए हादसे में राजस्थान के ब्यावर के रहने वाले 4 लोगों की मौत की पुष्टि की गई है. ये चारों लोग अपने 7 दोस्तों के साथ कुल्लू घूमने आये थे. कुल्लू में पिछले दिनों भारी बारिश के बाद जल प्रलय जैसे हालात देखने को मिले थे. जिन 4 लोगों की मौत हो गई है. हादसे में मारे गये लोगों के नाम हैं – लालचंद, साहिल, चैत्य और नरेंद्र सिंह तंवर. वहीं बाकी तीनों के नाम हैं – नितेश पंडित, संदीप सांगला और अक्षय कुमावत.

कुल्लू मनाली में हुआ था बड़ा हादसा

दरअसल 7 जुलाई को ब्यावर के रहने वाले 7 दोस्तों का एक दल कुल्लू-मनाली घूमने गया था. लेकिन कुल्लू-मनाली पहुंचने से पहले ही वे सभी बादल फटने की घटना के शिकार हो गए. हादसे के बाद सभी का अपने-अपने परिजनों से संपर्क टूट गया. परिजनों ने लाख कोशिश की लेकिन किसी से संपर्क नहीं हो सका. इधर सोशल मीडिया पर हादसे का वीडियो भी वायरल होने लगा. जब 7 लोगों में से 4 दोस्तों की मौत की पुष्टि हो गई तो सभी दोस्तों के परिजन हिमाचल प्रदेश पहुंचे. हादसे में लापता तीन लोगों के बारे में अब भी पता नहीं चल सका है. उनकी तलाश जारी है

Related posts

एक्टर और प्रोड्यूसर धीरज कुमार का निधन, 79 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, निमोनिया से जूझ रहे थे

Report Times

किसी हिंदू ट्रस्ट में मुस्लिम को लेंगे? वक्फ पर सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट का सरकार से सवाल

Report Times

स्कूल में नहीं होगी पानी की समस्या:एमएलए कोटे से ट्यूबवैल के लिए 4.50 लाख रुपए मंजूर, 2 लाख रुपए सौंदर्यकरण के लिए भी दिए

Report Times

Leave a Comment