Report Times
latestOtherकरियरजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिराजस्थानस्पेशल

मैंने कुछ गलत नहीं कहा, मुझे सच बोलने की सजा मिली, मंत्री पद से बर्खास्त होने के बाद और क्या बोले गुढ़ा

REPORT TIMES 

मंत्री पद से बर्खास्त होने के बाद राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा, मुझे जो सही लगा वो मैंने बोला. ये बात रखना कोई गुनाह थोड़े था. मुझे जो ठीक लगता है वो मैं बोलता हूं. जब ये सरकार अल्पमत में थी तब हमने इस सरकार को मजबूती देने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी. हमारी तरफ से जब भी सरकार पर कोई संकट आया, कोई दिक्कत आई तो हम पूरी ताकत के साथ खड़े रहे. गुढ़ा ने कहा मुझे सच बोलने की सजा मिली. उन्होंने कहा कि राजस्थान महिला दुष्कर्म मामलों में अव्वल है. आरपीएससी में भ्रष्टाचार है. सरकार कमियां सुधारने के बजाय कोई कार्रवाई ही नहीं कर रही. हमें बहन बेटियों ने इसलिए जिताकर भेजा था कि हम उनके मान-सम्मान की रक्षा और हिफाजत कर सकें. सारे रिकॉर्ड कहते हैं कि राजस्थान महिला अत्याचार में नंबर एक पर पहुंच गया है.

मुझे सच बोलने की सजा मिली- गुढ़ा

राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने कहा कि मणिपुर की घटना शर्मसार कर देने वाली घटना थी और उसकी निंदा होनी चाहिए. हमने बस इतना कहा था कि हमें अपने गिरेबान में झांकना चाहिए. हम चार महीने बाद जनता के बीच में जाएंगे. हम जनता का सामना कैसे करेंगे? हमने बस गिरेबान की बात की थी और कोई बात नहीं थी. मुझे सच बोलने की सजा मिली है.

राजस्थान की सियासत गरमाई

बता दें कि गुढ़ा ने विधानसभा में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कहा था कि हम महिलाओं की सुरक्षा में असफल हो गए. राजस्थान में जिस तरह से महिलाओं के ऊपर अत्याचार बढ़े हैं उसे देखने के बाद मणिपुर के बजाय हमें अपने गिरेबान में झांकना चाहिए. इसके कुछ ही देर बाद गुढ़ा को बर्खास्त कर दिया गया. गुढ़ा की बर्खास्तगी के बाद राजस्थान की सियासत एक बार फिर से गरमा गई है. इस साल के अंत में वहां विधानसभा चुनाव है.

Related posts

प्रतियोगिताओं में दिखा उत्साह : फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों ने दिए जागरूकता के संदेश

Report Times

10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा का दो सप्ताह में जारी होगा टाइम टेबल, ऑनलाइन भेजेंगे अंक

Report Times

board results: 5वीं और 8वीं बोर्ड का रिजल्ट कल होगा जारी, ऐसे चेक करें परिणाम

Report Times

Leave a Comment