Report Times
latestOtherकरियरकार्रवाईक्राइमगिरफ्तारजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानस्पेशल

जयपुर मेयर का पति घूस लेते अरेस्ट, ACB के छापे में घर से मिले 40 लाख

REPORT TIMES

जयपुर में एंटी क्रप्शन ब्यूरो ने शुक्रवार देर रात हेरिटेज नगर निगम की मेयर मुनेश गुर्जर के पति सुशील गुर्जर के साथ दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है. एसीबी की टीम ने ये गिरफ्तारी दो लाख रुपये की रिश्वत लेने के जु्र्म में किया है. एसीबी के एडिशनल डायरेक्टर जनरल हेमंत प्रियदर्शी ने बताया है कि पट्टा जारी करने के मामले में मेयर के पति ने रिश्वत ली. जानकारी ये मिली है कि मेयर के पति ने दो दलालों के माध्यम से पट्टा के एवज में दो लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी. जिन दलालों के माध्यम से रिश्वत के लिए परिवादी को परेशान किया गया, उनके नाम हैं – नारायण सिंह और अनिल दुबे.

मेयर के पति के घर से मिले 40 लाख कैश

अधिकारी का कहना है कि आरोपी मेयर के पति के बारे में पहले से शिकायतें मिल रही थीं. जिसके बाद जाल बिछाया गया और तीनों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों धर दबोचा गया. भ्रष्टाचार निरोधक दल के अधिकारियों का कहना है कि सुशील गुर्जर के घर से तलाशी के दौरान 40 लाख रुपये नगद मिले हैं और पट्टे की फाइल भी बरामद की गई है. दूसरी तरफ दलाल नारायण सिंह के घर से 8 लाख रुपये जब्त किये गये हैं.

मेयर मुनेश गुर्जर के घर की तलाशी

हालांकि पूरे मामले में मेयर मुनेश गुर्जर की तरफ से कोई बयान नहीं आया है. लेकिन एसीबी की टीम मेयर की भूमिका की जांच कर रही है साथ ही मेयर के घर की तलाशी भी ली जा रही है. जानाकारी के मुताबिक जांच होने के बाद जो भी तथ्य सामने आयेगा, उसके मुताबिक उचित कार्रवाई की जाएगी.

पहले भी रहा है मेयर का विवाद

नगर निगम के एक आयुक्त और मेयर मुनेश गुर्जर के बीच जून के महीने में विवाद हुआ था. तब आयुक्त ने मेयर और कुछ अन्य पार्षदों के खिलाफ बंधक बनाने और काम में बाधा डालने को लेकर केस दर्ज कराया था. दरअसल उससे पहले मुनेश गुर्जर और कुछ अन्य कांग्रेसी पार्षदों ने निगम के तत्कालीन आयुक्त पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाये थे और उनके खिलाफ प्रदर्शन किया था और कार्रवाई की मांग की थी.

Related posts

नगर निकाय चुनाव मामले में झारखंड सरकार की अपील खारिज, अपना पक्ष रखने के लिए मिला दो हफ्ते का समय

Report Times

कांकरिया नदी में अवैध खनन पर कार्रवाई: दो डंपर और एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पर जुर्माना, मशीनें लेकर फरार

Report Times

परीक्षा में धांधली और पेपर लीक पर बिहार में कड़ी सजा, नए बिल में क्या-क्या?

Report Times

Leave a Comment