Report Times
latestOtherउदयपुरकरियरकार्रवाईक्राइमटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मराजनीतिराजस्थानस्पेशल

करणी सेना की बैठक में फायरिंग, प्रदेश अध्यक्ष भंवर सिंह को मारी गोली, हालत नाजुक

REPORT TIMES 

राजस्थान के उदयपुर में श्री राजपूत करणी सेना की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष भंवर सिंह को गोली मार दी गई. आनन फानन में उनको अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टर्स ने बताया है कि भंवर सिंह की हालत बेहद गंभीर है. बैठक शहर के बीएन संस्थान परिसर में चल रही थी.गोली लगने की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई. कहा जा रहा है कि गोली चलाने वाले युवक को बैठक में मौजूद लोगों ने पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी. इसके बाद पुलिस ने युवक को अपनी हिरासत में ले लिया. युवक का इलाज भी अस्पताल में जारी है. हालांकि अभी पुलिस की ओर से घटना की कोई जानकारी नहीं दी गई है. गोली चलाने वाले युवक का नाम दिग्विजय बताया जा रहा है.

फायरिंग करने वाले युवक का भंवर सिंह से था विवाद

23 सितंबर को न्यायाधिकार महासभा का आयोजन होना है. उसी की तैयारी को लेकर प्रदेश अध्यक्ष भंवर सिंह यहां आए थे और बीएन संस्थान परिसर में चल रही बैठक में शामिल हुए थे. कहा जा रहा है कि जिस युवक ने गोली चलाई, उसका भंवर सिंह के साथ लंबे वक्त से विवाद चल रहा था.

भंवर सिंह की पीठ में लगी गोली

बताया जा रहा है कि गोली भंवर सिंह की पीठ में लगी है. आरोपी ने देसी कट्टे से फायरिंग की थी. आरोपी का इलाज कराने के बाद अब पुलिस उसे पूछताछ के लिए थाने ले जाएगी. इसके बाद ही घटना की तस्वीर साफ हो पाएगी.

Related posts

प्रधानमंत्री मोदी ने देशभर में 18 रेलवे स्टेशनों पर प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्रों का शुभारंभ किया है।

Report Times

जगह-जगह रखे पानी के कुंडे, स्थानीय निवासियों ने लिया देखभाल का जिम्मा

Report Times

सलमान खान के घर में जबरन घुसने की कोशिश, पुलिस ने महिला को किया गिरफ्तार; पूछताछ जारी

Report Times

Leave a Comment