Report Times
latestOtherकरियरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजनीतिविदेशस्पेशल

अब रूस को पड़ेगा भारी! प्रिगोजिन की मौत का बदला लेने की तैयारी, मॉस्को पर अटैक करेंगे वैगनर लड़ाके

REPORT TIMES 

रूस की प्राइवेट सेना के चीफ येवगेनी प्रिगोजिन के प्लेन क्रैश में मारे जाने के बाद वैगनर पीएमसी ग्रुप रूसी सत्ता से खफा है. वैगनर ग्रुप ने पहले ही रूसी सेना को प्लेन क्रैश के लिए जिम्मेदार ठहराया है. अब कंपनी के लड़ाकों में हड़कंप मचा है. प्रिगोजिन की मौत के बाद वे आगबबूला हैं. वैगनर के बदले की भावना को लेकर रूसी खुफिया एजेंसी को इनपुट मिले हैं.

वैगनर ग्रुप के चीफ रहे येवगेनी प्रिगोजिन जून महीने में तब चर्चा में आए जब उन्होंने पुतिन सत्ता को चुनौति दे दी. वह रूस के रक्षा मंत्री के खिलाफ अपने लड़ाकों के साथ मॉस्को के दो किलोमीटर दायरे में आ गए थे. इस बीच रास्ते में कुछ शहरों पर कब्जे का भी दावा किया था. बाद में पता चला कि व्लादिमीर पुतिन और प्रिगोजिन के बीच एक डील हुई और मामला शांत हो गया. स्थानीय मीडिया रिपोर्टों में कहा गया कि इस तरह की डील आमतौर पर एक राजनीतिक विरोधी के साथ होती है और ना कि बगावती आतंकवादी के साथ.

Related posts

चिड़ावा : विवेकानन्द चौक में अब आतिशबाजी और पुतला दहन पर रोक

Report Times

नारी शक्ति वंदन समापन समारोह, मोदी के भाषण को लोगों ने लाइव सुना

Report Times

शेयर मार्केट के नाम पर हो सकता है फ्रॉड, बिजनेसमैन के डूबे 1.15 करोड़

Report Times

Leave a Comment