Report Times
latestOtherकरियरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशधर्म-कर्मव्यापारिक खबरस्पेशल

Jio AirFiber जल्द होगा लॉन्च, बिना केबल मिलेगा फास्ट 5G नेटवर्क

REPORT TIMES

मुकेश अंबानी ने रिलायंस जियो की 46वीं एजीएम में जियो फाइबर की लॉन्च डेट अनाउंस कर दी है. जियो एयरफाइबर की सर्विस को देश में 19 सितंबर (गणेश चतुर्थी) पर शुरू किया जाएगा. इस सर्विस की मदद से घर और ऑफिस हर जगह जियो यूजर्स को हाईस्पीड इंटरनेट सर्विस का फायदा मिलेगा. खास बात यह कि ये वायरलेस इंटरनेट सर्विस होगी और इसके साथ केबल कनेक्शन का झंझट खत्म हो जाएगा. मुकेश अंबानी के मुताबिक JIO AIRFIBER की मदद से देश भर में लगभग 20 करोड़ ऑफिस और घरों को हाईस्पीड इंटरनेट सर्विस उपलब्ध करवाए जाने की कोशिश की जा रही है. इस हिसाब से जियो एयरफाइबर के हर दिन लगभग 1.5 लाख कनेक्शन लगाए जाएंगे.

Jio AirFiber को ठीक से समझें

आसान भाषा में कहा जाए तो JIO AIRFIBER ऐसा डिवाइस होगा, जिसे आपको सिर्फ प्लग करना है. इसके बाद आपको बिना वायर के इंटरनेट चलाने को मिलेगा. ये वाईफाई हॉटस्पॉट की तरह काम करेगा, जिसे आप दूसरे डिवाइस से कनेक्ट कर सकेंगे और हाई स्पीड 5जी नेटवर्क का फायदा उठा सकेंगे.

इंटरनेट स्पीड मिलेगी तगड़ी

रिपोर्ट्स के मुताबिक जियो एयरफाइबर की पसीद 1 Gbps तक जा सकती है. यानी इस स्पीड के साथ मिनटों में फिल्में डाउनलोड की जा सकेंगी. इस स्मार्टफोन डिवाइस की तरह से एक जगह से दूसरी जगह पर ले जाकर इस्तेमाल किया जा सकेगा. जियो की इस सर्विस का फायदा उन यूजर्स को मिलेगा जहां अभी तक ब्रॉडबैंड सर्विस नहीं पहुंची है.

अच्छी बात ये कि जियो एयरफाइबर को चलाने के लिए डिवाइस में सिर्फ जियो 5जी सिमकार्ड लगाना होगा. ये डिवाइस कई तरह के वेरिएंट और रिचार्ज प्लान्स के साथ लॉन्च किया जाएगा.

पूरे देश 5G इंटरनेट

Reliance AGM के दौरान मुकेश अंबानी ने ये भी बताया कि दिसंबर 2024 तक पूरे देश में जियो की 5G सर्विस मिलने लगेगी. अभी देश भर में 50 मिलियन 5G कस्टमर हैं. इसके अलावा कुल 25 मिलियन यूजर ऐसे हैं जो फीचर फोन इस्तेमाल करते हैं.

Related posts

भारत जोड़ो यात्रा के लिए सेवादल कार्यकर्ता रवाना 

Report Times

सूने मकान चोरों ने किया लाखों पर हाथ साफ: पूरा परिवार रहता दिल्ली:पुश्तैनी मकान से 1.50 लाख का कैश और सोने-चांदी के जेवरात पार

Report Times

हत्या वाली जगह पर पहुंची पुलिस तो फूटा लोगों का गुस्सा, इंस्पेक्टर समेत 8 को जमकर पीटा

Report Times

Leave a Comment