Report Times
latestOtherकरियरचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्ममेडीकल - हैल्थराजनीतिराजस्थानस्पेशल

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामेश्वर डूडी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना को लेकर किया हवन : क्षेत्र के प्रमुख कांग्रेसी नेताओं ने दी हवन में आहुतियां 

REPORT TIMES 
चिड़ावा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी की सेहत फिलहाल नासाज है। फिलहाल ब्रेन हेमरेज के कारण वे डॉक्टर्स की निगरानी में हैं। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना को लेकर सोमवार को क्षेत्र के कांग्रेस नेताओं ने सूरजगढ़ बाईपास तिराहे के पास हवन किया। विद्वान पंडितों के सानिध्य में हुए हवन में सभी कांग्रेसी नेताओं ने आहुतियां देकर रामेश्वर डूडी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना ईश्वर से की।
इस दौरान नेताओं ने कहा कि रामेश्वर डूडी किसानों के नेता के रूप में जाने जाते रहे हैं। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष के रूप में विपक्ष और जनता की आवाज को विधानसभा में मजबूती से उठाया है। इस मौके पर समाजसेवी शीशराम हलवाई, पूर्व प्रधान शेरसिंह नेहरा, पूर्व प्रधान निहाल सिंह रणवा, चिड़ावा पालिकाध्यक्ष सुमित्रा सैनी, पंचायत समिति सदस्य सुबेसिंह झेरली, पुरुषोत्तम, करण सिंह, गुलझारीलाल नूनिया, पृथ्वी सिंह कटेवा, परमानंद बुडानिया, हनुमान सिंह, डॉक्टर महेंद्र सिंह, संजय नूनिया, मुकेश पूनिया, महेंद्र शर्मा, रूपेश जांगिड़, शौकत खान, राजकुमार डेला, संदीप जाखड़, रतन, प्रकाश गुर्जर, कुलदीप  सहित कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।

Related posts

क्या सनातन की बहस बीजेपी के लिए रामबाण बनती जा रही है?

Report Times

पुलिस कार्रवाई : आपराधिक तत्वों के विरुद्ध तीन दिवसीय विशेष अभियान में तीन अपराधी गिरफ्तार

Report Times

अवैध तरीके से पानी चोरी करने वालों को 28 फरवरी तक कनेक्शन नियमित करने का दिया मौका, फिर चलेगा कानून का डंडा, होगी FIR

Report Times

Leave a Comment