Report Times
latestOtherकरियरचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिराजस्थानविधानसभा चुनावस्पेशल

मनरेगा कार्य स्थलों पर मतदाता जागरूकता एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया

REPORT TIMES 
चिड़ावा। विधानसभा चुनाव 2023 में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से मंगलवार को चिड़ावा पंचायत समिति क्षेत्र के समस्त मनरेगा कार्य स्थलों पर अधिकारियों द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं झुंझुनू जिले के स्वीप प्रकोष्ठ प्रभारी जवाहर चौधरी द्वारा मनरेगा श्रमिकों  से कार्य स्थलों पर जाकर संवाद किया गया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित श्रमिकों को मतदाताओं की सुविधा हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी 6 विभिन्न प्रकार की मोबाइल ऐप के बारे में जानकारी दी गई एवं 25 नवंबर को शत प्रतिशत मतदान करने की शपथ दिलवाई गई।
इस दौरान उन्होंने श्रमिकों को बताया कि मतदान वाले दिन सभी मनरेगा कार्य स्थलों का अवकाश रहेगा। उन्होंने उपस्थित श्रमिकों को निष्पक्ष ,निर्भीक, बिना प्रलोभन के मतदान करने हेतु प्रेरित किया। स्वीप प्रभारी द्वारा इस दौरान चिड़ावा पंचायत समिति की नूनिया गोठड़ा, लांबा गोठड़ा ,बख्तावरपुरा, नरहड़ , श्योपुरा,ओजटू आदि ग्राम पंचायतों के कार्य स्थलों का दौरा किया गया। इस अभियान के दौरान चिड़ावा पंचायत समिति से रण सिंह चौधरी, सहायक अभियंता महेंद्र सिंह, तकनीकी अधिकारी सुनील धनखड़ ,महिपाल कुल्हरी, ललित तोमर,राममेहर इत्यादि उपस्थित रहे।

Related posts

बस्सी में सहायक प्रशासनिक अधिकारी की मौत पर विरोध : दोषी प्रधानाचार्य सीमा चंदेल पर कार्रवाई की मांग को लेकर मंत्रालयिक कर्मचारियों ने रखा कार्य बहिष्कार

Report Times

बाद में आज अशोक गहलोत और सचिन पायलट सोनिया गांधी से मिलने वाले हैं।

Report Times

रामदेव ने सुप्रीम कोर्ट से माफी मांगी:कोर्ट ने कहा- 7 दिन में जवाब दाखिल करें, रामदेव-बालकृष्ण अगली सुनवाई में मौजूद रहें

Report Times

Leave a Comment