Report Times
latestOtherउदयपुरकरियरकार्रवाईक्राइमटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिराजस्थानविधानसभा चुनावस्पेशल

उदयपुर: बीजेपी कार्यकर्ता को पत्थर से कुचलकर नाले में फेंका शव, चुनावी रजिंश में ली गई जान!

REPORT TIMES 

राजस्थान के उदयपुर जिले में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. फलासिया थाना क्षेत्र में शनिवार रात वोटिंग खत्म होने के बाद अपने घर जा रहे एक बीजेपी के कार्यकर्ता कांतिलाल की पत्थरों से कुचलकर हत्या कर दी गई. सुबह लोगों ने देखा तो मृतक कांतिलाल का शव उसके घर से ही करीब 300 मीटर की दूरी पर एक नाले में पड़ा हुआ था. मृतक कांतिलाल का जबड़ा सहित पूरा मुंह कुचला हुआ था. कपड़े खून से रंगे हुए थे. ऐसे में चुनावी रंजिश के चलते हत्या की आशंका जताई जा रही है. जैसे ही घटना की जानकारी पूरे क्षेत्र में फैली तो फलासिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई. साथ ही एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंच कर सबूत इकट्ठा किए. झाडोल से विधायक बाबूलाल खराड़ी सहित कई जनप्रतिनिधि और बीजेपी कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे. बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या को लेकर स्थानीय लोगो में आक्रोश है.

10 सालों से था बीजेपी का कार्यकर्ता

बताया जा रहा है कि मृतक कांतिलाल बीते 10 सालों से बीजेपी का कार्यकर्ता रहा है. इस बार भी वह दिनभर लोगों को वाहन से मतदान केंद्र तक लाने में जुटा हुआ था. मृतक कांतिलाल ने वोटिंग वाले दिन वाहन से लोगों को घर से मतदान केंद्र तक लाने का काम किया था. इसलिए हो सकता है इसी के चलते किसी ने रंजिश के चलते उसकी हत्या कर दी हो.

मृतक बीजेपी कार्यकर्ता के 5 बेटे

कांतिलाल के परिवार में पांच बच्चे हैं, जिनमें से एक बेटा और एक बेटी की शादी हो चुकी है. एक बेटा जो अहमदाबाद में नौकरी करता है. सूचना पाकर वह भी घर पहुंच गया है. बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने अलग-अलग स्तर पर सबूत जुटाए हैं. पुलिस कई पहलुओं को ध्यान में रखते हुए इस मामले में जांच में जुट गई है. चुनाव की रात बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या हो जाना पुलिस के लिए चुनौती बन गया है.

विधायक ने घटना को लेकर उठाए सवाल

बीजेपी विधायक बाबूलाल खराड़ी ने कहा कि ये घटना दुर्भायपूर्ण है. कल शांतिपूर्ण मतदान हो गया था. मतदान कराने के बाद रात के समय कांतिलाल अपने घर आ रहा था. तभी किसी व्यक्ति ने पत्थर मारकर उसकी हत्या कर दी. कोई भी राजनीतिक दल हो या किसी भी पार्टी का हो. अगर इस तरह का वातारण बनता है तो ये लोकतंत्र के लिए बड़ा खतरा है.

Related posts

भारत के मिसाइल परीक्षण से पहले ड्रैगन की नई चाल, समुद्र में भेजा अपना जासूसी जहाज

Report Times

मराठी-हिंदी विवाद पर राजस्‍थान के पूर्व सीएम गहलोत की एंट्री, बोले- हम भी अंग्रेजी के खिलाफ थे…

Report Times

देश की सड़क पर कितनी है Lamborghini कारें! जानिए 15 सालों में भारत में कैसा रहा कंपनी का सफर

Report Times

Leave a Comment