Report Times
latestOtherकरियरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिराजस्थानविधानसभा चुनावस्पेशल

राजस्थान में बना रहेगा रिवाज या कांग्रेस की होगी सत्ता में वापसी? जानें क्या कह रहे अशोक गहलोत के ग्रह

REPORT TIMES 

राजस्थान की राजनीति में सत्ता परिवर्तन का खेल हर विधानसभा चुनाव में देखने का मिलता है. इस बार इसकी संभावना वर्तमान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की कुंडली को समझते हुए कम नजर आ रही है. कुंडली के अनुसार इन दिनों उन पर देवगुरु बृहस्पति की विशेष कृपा बनी हुई है. गोचर का गुरु सकारात्मकता ऊर्जा का संचार बनाए हुए है. साथ ही राहु की महादशा में गुरु की अंतर्दशा भी बनी हुई है. ऐसे में पिछले कुछ सालों से तमाम संघर्ष के बावजूद उनकी सत्ता सुचारू रूप से चलती रही है. गुरु के अंतर में ही ये विधानसभा चुनाव हुए हैं. परिणाम भी गुरु के अंक के दिन 3 दिसंबरर 2023 को आएंगे. ध्यान से समझेंगे तो तारीख और महीना दोनों गुरु का उच्च प्रभाव बना हुआ है. ऐसे में गहलोत सरकार के सत्ता परिवर्तन की स्थिति का प्रतिशत काफी कम बनता नजर आ रहा है.

हालांकि इसकी संभावना भी है कि आने वाले समय में गुरु की अंतर्दशा बीतने पर परिस्थितियां पुनः चुनौतीपूर्ण होती नजर आएं. यह स्थिति वर्ष 2024 की दो तिमाही बीतने के पश्चात बन सकती हैं.अशोक गहलोत राजस्थान में तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं. इस बार फिर से उनके मुख्यमंत्री बनने की स्थिति बनी तो यह उनकी चौथी पारी होगी. उनकी कुंडली में राहु भी प्रभावपूर्ण स्थिति में है. चार अंक राहु का अंक है. यह अंक उन्हें सत्ता दिलाने में सहायक होगा. हालांकि यह अप्रत्याशित ग्रह है. इसके प्रभाव को पूर्णतः समझ पाना किसी के लिए भी कठिन है. ऐसे में चौथे कार्यकाल में चुनौतियों की संख्या वर्तमान पारी से कहीं अधिक होंगी. राहु अक्सर राजनीतिक उछाल और अवसान देता है. ऐसे में अशोक गहलोत की राहु की दशा उनके राजनीतिक करियर को पूर्णता की ओर भी ले जा सकती है.

Related posts

हनुमान बेनीवाल की मांग मानी, नागौर जिले के कुचामन सिटी में हुई नीट परीक्षा रद्द

Report Times

IPL 2022 Purple cap: पर्पल कैप पर चहल का कब्जा बरकरार, जानें कौन सा गेंदबाज है किस नंबर पर

Report Times

हरि कीर्तन में लगाएं मन, भगवान की भक्ति सबसे बड़ी- संत राजाराम महाराज

Report Times

Leave a Comment