Report Times
latestOtherकरियरचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंस्पेशल

जीवनी इंटरनेशनल में मास्टर ताइक्वांडो इन्टर स्कूल कॉम्पीटिशन का आयोजन

REPORT TIMES 
चिड़ावा। अडूका स्थित जीवनी इन्टरनेशनल स्कूल में मास्टर ताइक्वांडो इन्टर स्कूल कॉम्पीटिशन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जीवनी शिक्षण संस्थान के निदेशक रीतेश मील ने की ।ताइक्वांडो  इन्टर स्कूल कॉम्पीटिशन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विवेकानंद पब्लिक स्कूल के निदेशक विनोद कुमार सैनी थे। विशिष्ट अतिथि जीवनी इंटरनेशन‌ल स्कूल के प्रधानाचार्य राजेश वर्मा थे। वर्मा ने बताया कि  ताइक्वांडो  इन्टर स्कूल कॉम्पीटिशन मे सौ से ज्यादा बच्चों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में जीवनी इन्टरनेशनल स्कूल, विवेकानंद पब्लिक स्कूल, एन. एस. आर स्पोर्टस एकेडमी, पीसीपी स्कूल एवं एमडी स्कूल के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का संचालन विक्रम जांगिड़ ने किया। मुख्य अतिथि विनोद कुमार सैनी ने अपने भाषण में छात्रों को मोबाइल फोन का प्रयोग न करके अपनी रुचि व प्रतिभा खेलों में दिखाने का आह्वान किया। जीवनी शिक्षण संस्थान के निदेशक रीतेश मील ने सभी प्रतिभागियों को बधाई  दी एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करी । इस अवसर पर रीतेश मील, ने सभी बच्चों को ताइक्वांडो में भाग लेकर अपनी आत्मरक्षा करने के लिए प्रोत्साहित किया। ताइक्वांडो के कोच  विक्रम के मार्ग दर्शन  में प्रशिक्षण दिया गया। कोच विक्रम के मार्ग दर्शन में बच्चों का यैलो, ग्रीन, ब्लू टेस्ट प्रमोशन किया गया एवं जुडो-कराटे करवाए गए। निर्णायक भूमिका दीपक, विक्रम, प्रवीण एवं नितिन राठौड़ ने निभाई। इस अवसर मृणाली भारद्वाज, रविश भारद्वाज, डी के लाम्बा, योगेश वर्मा सहित काफी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।

Related posts

सोने की अंगूठी और डेढ़ लाख रुपए चोरी का आरोपी गिरफ्तार

Report Times

तेलंगाना में कांग्रेस को दिख रही उम्मीदें, क्या सत्ता में काबिज होने का सपना होगा साकार?

Report Times

पुतिन ने PM मोदी से फोन पर की बातचीत, वैगनर की बगावत और यूक्रेन युद्ध पर हुई चर्चा

Report Times

Leave a Comment