Report Times
latestOtherकार्रवाईक्राइमटॉप न्यूज़ताजा खबरेंबीकानेरराजस्थानस्पेशल

राजस्थान: बीकानेर में एक ही परिवार के 5 लोगों ने किया सुसाइड, फंदे से लटके मिले सभी के शव

REPORT TIMES 

राजस्थान के बीकानेर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां कर्ज से परेशान एक ही परिवार के पांच लोगों ने घर के अंदर फांसी के फंदे पर लटक कर जान दे दी. घटना की जानकारी जैसे ही आस-पड़ोस के लोगों को लगी तो हड़कंप मच गया. आनन-फानन में लोगों ने पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शवों को फांसी के फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस घटना की जांच-पड़ताल में जुटी है. बता दें कि बीकानेर शहर के मुक्ता प्रसाद थाना क्षेत्र में एक परिवार के मुखिया ने अपने परिवार सहित आत्महत्या कर ली. जानकारी के मुताबिक, थाना क्षेत्र के अंतोदय नगर निवासी हनुमान सोनी ने अपनी पत्नी विमला और तीन बच्चोंस ऋषि, मोनू और गुड्डू फांसी के फंदे पर लटका कर खुद भी जहर खा लिया. हनुमान सोनी पिछले 8 साल से अंतोदय नगर में एक किराए के मकान में रह रहे थे. उन्होंने गुरुवार देर शाम यह खौफनाक कदम उठाया.

कर्ज से परेशान था हनुमान सोनी का परिवार

घटना की जानकारी मिलने के बाद आईजी ओम प्रकाश, एसपी तेजस्विनी गौतम, अतिरिक्त पुलिस दीपक शर्मा सहित थाना अधिकारी और पुलिस बल मौके पर पहुंचा. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि हनुमान सोनी देशनोक के रहने वाले थे. वह परिवार सहित यहां किराए के मकान में रहते थे. उन्होंने काफी कर्ज ले रखा था. इसी वजह से पूरा परिवार परेशान रहता था. बीकानेर एसपी तेजस्विनी गौतम ने बताया कि घटना की जानकारी आस-पड़ोस के लोगों ने पुलिस को दी थी. तत्काल पुलिस बल के साथ हम लोग मौके पर पहुंचे और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घर के अंदर कमरे में महिला और तीन बच्चों के शव फांसी के फंदे पर लटक रहे थे, जबकि एक व्यक्ति जमीन पर मृत पड़ा था.

SP तेजस्विनी गौतम ने दी जानकारी

एसपी ने तेजस्विनी गौतम कहा कि अंदेशा लगाया जा रहा है कि व्यक्ति ने पहले महिला और तीन बच्चों को फांसी के फंदे पर लटकाया और फिर खुद जहर खाकर जान दे दी. फिलहाल पुलिस टीम जांच-पड़ताल कर रही है. ये भी पता चला है कि मृतक व्यक्ति ने काफी कर्ज ले रखा था, जिस वजह से परिवार काफी परेशान था.

Related posts

चिड़ावा : अनियंत्रित होकर दीवार से टकराई कार

Report Times

अवैध बंदूक के साथ युवक गिरफ्तार

Report Times

‘हर गलती सजा मांगती है’, सचिन पायलट का CM गहलोत पर वार, पिता की पुण्यतिथि पर बोले – मैं पीछे हटनेवाला नहीं

Report Times

Leave a Comment