Report Times
latestOtherकार्रवाईक्राइमगिरफ्तारचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंसुलताना

अवैध बंदूक के साथ युवक गिरफ्तार

REPORT TIMES
चिड़ावा. थाना पुलिस ने अवैध बंदूक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी इंद्र प्रकाश यादव ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली की एक युवक बंदूक हाथ में लिये जोड़िया से सुलताना की और जा रहा है जिस पर पुलिस ने सुलताना-जोड़ियां रास्ते पर आरोपी का पीछा किया।
जहां सत्यवीर उर्फ सत्तू निवासी श्यामपुरा अवैध बंदूक (लमछड) लेकर जा रहा था पुलिस ने युवक को रोक कर हथियार के बारें में पूछा तो वह कोई जवाब नहीं दे पाया। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। थानाधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार युवक से पूछताछ की जा रही है। टीम में सीआई इंद्रप्रकाश यादव, हेड कांस्टेबल संदीप कुमार, कांस्टेबल अमित कुमार, राजेश कुमार, योगेश शामिल रहे।

Related posts

अरुणा ईरानी और संजय दत्त का देखने को मिलेगा रोमांस

Report Times

गुजरात में कांग्रेस को बड़ा झटका, कार्यकारी अध्यक्ष जिग्नेश मेवाणी को जेल

Report Times

राजस्थान: गुटबाजी से नहीं हो सकता पार्टी का भला…शाह-नड्डा की बैठक में नहीं बन पाई बात, 159 सीटों पर ऐलान जल्द

Report Times

Leave a Comment