Report Times
latestOtherखेलटॉप न्यूज़ताजा खबरेंस्पेशल

राज्यस्तरीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में क्षेत्र के खिलाड़ियों का दबदबा

 REPORT TIMES

चिड़ावा। पैरा एथलेटिक्स ने भी खेलों में अपनी धाक जमाई है। क्षेत्र के पैरा खिलाड़ियों ने चूरू में राजस्थान 13वीं राज्य स्तरीय सीनियर पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में परमहंस दिव्यांग सेवा समिति चिड़ावा के अध्यक्ष होशियार सिंह भोमपुरा के नेतृत्व में टीम ने पदक जीते हैं।  सुमन झटावा ने शॉट पुट में गोल्ड मेडल, जीवनी देवी ने सिल्वर मेडल और बीना देवी ने ब्रॉन्ज मेडल जीता।

संदीप शेखावत ने 55 वर्षीय वर्ग शॉट पुट में सिल्वर मेडल, सुरेन्द्र कुमार भोमपुरा ने 100 मीटर दौड़ में ब्रॉन्ज मैडल, पिंकी कुमारी ने गोल्ड मेडल, निर्मला पदमपुरा 100 मीटर लॉन्ग में गोल्ड मेडल, कोशेन्दर बेरी ने सिल्वर मेडल, विकास कड़वासरा ने 32 वर्षीय वर्ग शॉट पुट में गोल्ड मेडल, हर्षा मीना और विमल योगी ने ब्रॉन्ज मेडल जीत हासिल कर जिले का नाम रोशन किया। सभी खिलाड़ियों को राष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी अरुण दाधीच ने बधाई दी। संस्थान की ओर से 30 जनवरी 2024 को चिड़ावा में सभी पदक विजेता खिलाड़ियों का मान सम्मान किया जाएगा।

Related posts

इस ट्रेलर में संजय दत्त दिखे नए लुक में, ट्रेलर को टी-सीरीज ने अपने यूट्यूब चैनल से किया लॉन्च

Report Times

उदयपुर घटना के विरोध में चनाना बाजार पूर्णतया बंद रहा

Report Times

राजस्थान में बरकरार रहेगा सत्ता परिवर्तन का रिवाज या फिर चलेगा गहलोत का सियासी जादू?

Report Times

Leave a Comment