Report Times
latestOtherकार्रवाईक्राइमझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानस्पेशल

हैड कांस्टेबल की गोली लगने से मौत, झुंझुनूं जेल में थे तैनात, हथियार खाने में चली गोली, सुसाइड या हादसा जांच का विषय

REPORT TIMES 

Advertisement

झुंझुनूं जेल में तैनात हैड कांस्टेबल की गोली लगने से मौत हो गई। गोली खुद के हाथ चली है। यह हादसा है या सुसाइड है। यह जांच का विषय है। जेल से कोई भी अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। जवाहरपुरा निवासी कृष्णकुमार झुंझुनूं जेल में हैड कांस्टेबल था। जेल परिसर में ही सुबह करीब साढे दस बजे गोली चलने की आवाज आई। स्टाफ के सदस्य दौड़ देखा तो हथियार रूप मेें हैड कांस्टेबल अचैत अवस्था में पड़ा हुआ था। हाथ में पिस्टल थी। उसके सिर में गोली लगी हुई थी। तुरंत अस्पताल लेकर पहुंच, यहां पर डाक्टरों ने मृतक घोषित कर दिया। हैड कांस्टेबल कृष्ण कुमार के शव को बीडीके हास्पिटल की मौच्यूरी में शिफ्ट कर गया। जेल सूत्रों के अनुसार हैड कांस्टेबल कृष्ण कुमार (45) सुबह दस बजे ड्यूटी पर आया था। वह जेल परिसर में रहता था। सुबह दस बजे से शाम छह बजे तक की ड्यूटी थी। ड्यूटी पर आने के बाद मुख्य दरवाजे पर कुछ देर काम किया। इसके बाद वह रजिस्टर को रखने के लिए जेल में स्थित हथियार खाने में चला गया। इसके बाद करीब साढे दस बजे गोली चलने की आवाज आई। जेल में मौजूद पुलिस के जवान और स्टाफ के लिए लोग हथियार खाने में पहुंचे। यहां पर कृष्ण कुमार के सिर में गोली लगी हुई थी। 455 बोर पिस्टल उसके हाथ में थी। खून बिखरा हुआ था।

Advertisement

Advertisement

कृष्ण कुमार 2003 बेच का कास्टेबल है। झुंझुनूं जेल में अक्टूबर 2021 से तैनात था है। कृष्ण कुमार ही हैड पहरी था। वह हथियार खाने का इंर्चाज था। कृष्ण कुमार के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा 24 साथ है। दूसरा बेटा 20 साल का है। दोनों बेटे कॉलेज में पढ़ रहे हैं। कृष्ण कुमार का परिवार का गांव जवाहरपुरा में रहता है। हैड कांस्टेबल कृष्ण कुमार जेल परिसर में ही क्वाटर लेकर रहते थे। सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए हैं। झुंझुनूं के बीडीके अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। अस्पताल में काफी भीड़ मौजूद हैं। कोतवाली थानाधिकारी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी। सूचना के बाद अस्पताल आकर देखा तो हैड कांस्टेबल कृष्ण कुमार की डेथ हो चुकी थी। उनके सिर में गोली लगी हैं। मामले की जांच करेंगे, क्या कारण रहे हैं। प्राथमिक रूप से यही बताया गया है कि गोली चल गई, वह सिर में लगी हैं।

Advertisement

455 वोर पिस्टल से चली गोली

Advertisement

मृतक कृष्ण कुमार के हाथ में 455 बोर पिस्टल थी। गोली इसी पिस्टल से चली है। पिस्टल में छह राउंड भरे हुए थे। एक रांउड चल गया गया। एक गोली ही चली है। पिस्टल में पांच राउंड अभी भरे हुए हैं। पिस्टल में मौजूद छह गोलियां में से एक ही गोली चली है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

पांडालों में विराजे गजानन… गौरी के नंदा के गूंजे जयकारे

Report Times

डीमेट और ट्रेडिंग अकाउंट क्या होता है? What Is Demat Account?

Report Times

राजस्थान के 5 संभागों में आज बारिश के आसार, मौसम विभाग ने संभावना जताई

Report Times

Leave a Comment