Report Times
latestOtherकोटाचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानरेलवेस्पेशल

कोटा से अब चिड़ावा होकर सिरसा तक जाएगी ट्रेन : ट्रेन के लोको पायलट का किया स्वागत

REPORT TIMES 
चिड़ावा। कोटा-चिड़ावा-हिसार ट्रेन अब सिरसा तक जाएगी।  ट्रेन नंबर 19807/19808 का सिरसा तक आज से विस्तार हो गया है। अब चिड़ावा से सिरसा जाने वाले यात्रियों को इसका फायदा मिलेगा। शनिवार को पहली बार चिड़ावा रेलवे  स्टेशन प

र सिरसा की ट्रेन आने पर दैनिक रेल यात्री संघ चिड़ावा के देवेन्द्र वर्मा, सत्यनारायण कुमावत, आर्यन घोडेला, राहुल वर्मा, आशीष वर्मा आदि ने लोको पायलट का माला पहनाकर और मिठाई खिला कर स्वागत किया।
इस दौरान रेल यात्री संघ ने क्षेत्र में रेलवे जंक्शन की मांग भी उठाई। दैनिक रेल यात्री संघ के देवेंद्र वर्मा ने कहा कि झुंझुनूं जिले में एक भी जंक्शन नहीं है। अब ऐसे में लोहारू की बजाय चिड़ावा से पिलानी के बीच नई लाइन का सर्वे किया जाए। ये मार्ग लोहारू की बजाय सस्ता भी रहेगा और भविष्य में इसे भिवानी के जरिए जम्मू तक जोड़ा जा सकेगा।

Related posts

झुंझुनूं : आज 4 केस और आए कॉरोना पॉजिटिव

Report Times

शाह रुख खान, अजय देवगन, अमिताभ बच्चन की पान मसाला ऐड को लेकर बढ़ेगी मुश्किलें, याचिका दायर

Report Times

योगी का निर्देश, मेडिकल कालेज और यूनिवर्सिटी का निर्माण समय से हो

Report Times

Leave a Comment