Report Times
latestOtherखाटूश्यामजीचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मस्पेशल

सूरजगढ़ के प्राचीन निशान के दर्शनों को उमड़े श्रद्धालु, अलग अलग जगह से खाटू रवाना हुए निशान

REPORT TIMES 
चिड़ावा / सूरजगढ़। सूरजगढ़ कस्बे के प्राचीन श्याम दरबार मंदिर से मनोहर लाल सैनी के नेतृत्व में बाबा श्याम का निशान रवाना हुआ। निशान रवानगी से पहले महा आरती हुई। निशान खाटू श्याम के लिए हजारों की संख्या में पदयात्रियों के साथ रवाना हुआ। महिलाएं सिर पर सिगड़ी लेकर बाबा श्याम के जयकारों के साथ रवाना हुई है।
सैनी ने बताया कि पदयात्रा का पहला पड़ाव सुलताना, दूसरा पड़ाव गुढ़ागौड़जी, तीसरे पड़ाव गुरारा में होगा।  चौथे दिन निशान खाटू श्याम जी पहुंचेगा। 21 मार्च को सुबह सवा दस बजे खाटू श्याम के मंदिर में निशान बाबा को समर्पित करने के बाद शिखर पर निशान चढाया जाएगा। वहीं इससे पूर्व सूरजगढ़ के दूसरे श्याम मंदिर का निशान भी एक दिन पूर्व रवाना हुआ। चिड़ावा में इसका भव्य स्वागत हुआ। झुंझुनूं रोड बस स्टैंड और स्टेशन के पास भाजपा नगर अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा व राजेश दहिया के नेतृत्व में इसका भव्य स्वागत हुआ। जिसके बाद
इधर शहर की पिलानी रोड पर अडूकिया स्कूल के सामने से महेंद्र भगत और खेतड़ी रोड से भगत छाजूराम की अगुवाई में निशान यात्रा  रवाना हुई। निशान यात्रा मनोकामना सिद्ध हनुमान मंदिर में दर्शन के बाद कबूतरखाना, पुरानी तहसील रोड, विवेकानंद चौक, तिरंगा स्थल, मुख्य बाजार, कल्याण राय मंदिर के परिक्रमा कर अरड़ावतिया कॉलोनी से चुंगी चौराहा, स्टेशन रोड होते हुए खाटू की ओर रवाना हो गई। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं सिर पर सिगड़ी रखकर चल रही थी। महिलाओं ने बताया कि मन्नत को लेकर सिगड़ी लेकर जाती हैं और मन्नत पूरी होने पर जलती हुई सिगड़ी चढ़ाने जाते हैं।

Related posts

महिला कबड्डी खिलाड़ियों के लिए देशीय चयन ट्रायल 21 फरवरी से होंगे

Report Times

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अजय माकन ने झुंझुनूं के नेताओं से की परिचर्चा

Report Times

निर्जला एकादशी आज : व्रत करने का है खास महत्व जानिए पं.अभिमन्यू पाराशर से

Report Times

Leave a Comment