Report Times
खेलखेलमनोरंजनसोशल-वायरल

हार्दिक पंड्या की खराब कप्तानी या अनसपोर्टिव रोहित शर्मा! मुंबई इंडियंस की हार की हैट्रिक की वजह क्या है?

हार्दिक पंड्या जब तक बतौर खिलाड़ी मुंबई इंडियंस के लिए खेले उनके सितारे बुलंदियों पर रहे। आईपीएल के इस अनजान प्लेयर ने टीम इंडिया की कप्तानी तक का रास्ता तय किया। दौलत-शोहरत, फैंस का प्यार सबकुछ पाया। मगर अब जब वह बतौर कप्तान मुंबई के साथ आईपीएल की अपनी दूसरी पारी खेलने आए हैं तो अचानक उनके सितारे गर्दिश में नजर आ रहे हैं। न तो उनका बल्ला चल रहा है। न विकेट निकाल पा रहे हैं। न कप्तानी में धार दिख रही है। ऐसा लग रहा है मानो पूरी क्रिकेट बिरादरी ही उनसे खफा है। स्टेडियम में बैठे फैंस पंड्या की हूटिंग कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग उनसे नफरत करने लगे हैं। उनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस 17वें सीजन का लगातार तीसरा मैच हार चुकी है। ऐसे माहौल में भला कोई टीम जीत भी कैसे सकती है। कुछ लोगों का आरोप है कि हार्दिक पंड्या को पूर्व कप्तान रोहित शर्मा से वैसा सपोर्ट नहीं मिल रहा, जैसा साथ चेन्नई सुपरकिंग्स में एमएस धोनी, रुतुराज गायकवाड का निभाते हैं।

Related posts

राजस्थान में एक लाख में बेटी का सौदा, MP की लड़की को बूंदी में बेचा

Report Times

नागा साधुओं का अखाड़ा शब्द कहां से निकला, मुगल काल से है कनेक्शन

Report Times

अक्षय कुमार ने ट्विंकल खन्ना से शादी से पहले झेले 2-3 ब्रेकअप्स, बड़े मियां छोटे मियां स्टार ने कहा- उस समय बहुत गुस्सा…

Report Times

Leave a Comment