Report Times
Election specialOtherpoliticsटॉप न्यूज़ताजा खबरें

कल्पना सोरेन ने संभाली 21 अप्रैल की महारैली की कमान, झामुमो के जिलाध्यक्षों व कार्यकर्ताओं से किया संवाद

Reporttimes.in

रांची, राजलक्ष्मी : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने राजधानी रांची के प्रभात तारा मैदान में होने वाली महारैली की कमान संभाल ली है. 21 अप्रैल को प्रभात तारा मैदान में होने वाली महारैली से पहले कल्पना मुर्मू सोरेन ने हरमू स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यालय में पार्टी के जिलाध्यक्षों के साथ बैठक की. कार्यकर्ताओं के विचार भी जाने.

कार्यकर्ताओं से संवाद के बाद बेरमो रवाना हुईं कल्पना सोरेन

जिलाध्यक्षों की बैठक के बाद कल्पना मुर्मू सोरेन ने झामुमो के सैकड़ों कार्यकर्ताओं से भी सीधा संवाद किया. इसके बाद कल्पना सोरेन बोकारो जिला के बेरमो के लिए रवाना हो गईं. बेरमो में उन्हें झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की पहली पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होना है.

Related posts

उदयभानु चीब को बनाया गया यूथ कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष, बीवी श्रीनिवास की लेंगे जगह

Report Times

चंदेलिया को विधानसभा की विशेषाधिकार समिति का सभापति बनाए जाने पर ख़ुशी की लहर, कांग्रेसियों ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

Report Times

राष्ट्रपति चुनाव: दूसरे चरण की मतगणना में भी द्रौपदी मुर्मू को भारी बढ़त

Report Times

Leave a Comment