Report Times
BusinessEDUCATIONlatestटॉप न्यूज़ताजा खबरेंसोशल-वायरल

गूगल पर सर्च के लिए लगेंगे पैसे? AI कंटेंट के लिए कंपनी वसूल सकती है फीस

Reporttimes.in

Google Search Chargeable : दुनिया के सबसे पॉपुलर सर्च इंजन्स में से एक, गूगल अब सर्च के लिए पैसे लेने की तैयारी कर रही है. जी हां, खबर है कि गूगल ऐसे कंटेंट के लिए यूजर्स से जल्द ही शुल्क वसूलना शुरू कर सकती है, जो एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस से तैयार किये गए हैं.

प्रीमियम एआई कंटेंट पर फीस वसूल सकती है गूगल

रिपोर्ट्स की मानें, तो अल्फाबेट के स्वामित्व वाली कंपनी गूगल अपने बिजनेस मॉडल में बदलाव कर राजस्व बढ़ाने के तरीकों पर विचार कर रही है. इसके लिए गूगल प्रीमियम एआई कंटेंट पर फीस वसूल सकती है. द गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी अपनी प्रीमियम सब्सक्रिप्शन सेवाओं में कुछ एआई AI संचालित सर्च फीचर्स जोड़ने के बारे में भी विचार कर रही है.

मुफ्त रहेगा पारंपरिक सर्च इंजन

अगर ऐसा होता है, तो यह पहली बार होगा, जब गूगल अपनी किसी सामग्री के लिए कोई फीस चार्ज करेगा. रिपोर्ट्स की मानें तो गूगल का सामान्य या पारंपरिक सर्च इंजन मुफ्त रहेगा, लेकिन सर्च किये गए कंटेंट के साथ ही साथ विज्ञापन भी दिखाई देंगे. हालांकि गूगल ने आधिकारिक तौर पर अभी यह निर्णय नहीं लिया है कि क्या वह इस योजना पर आगे बढ़ेगी.

Related posts

टिल्लू ताजपुरिया की हत्या के बाद बड़ा एक्शन, तिहाड़ समेत कई जेलों के 99 स्टाफ का ट्रांसफर

Report Times

नाबालिग लड़की ने फांसी लगाकर दी जान, हाथ पर SA लिख फंदे पर लटकी; चल रहा था प्रेम-प्रसंग

Report Times

चिड़ावा : रैगरों की बगीची में कुएं के पास विराजे हैं शिव

Report Times

Leave a Comment