Report Times
मनोरंजनOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरें

IPL 2024: मोहम्मद शमी का सामने आया फिटनेस अपडेट, जानें कैसी है हेल्थ

Reporttimes.in

भारत में अभी सभी क्रिकेट प्रेमीयों के ऊपर आईपीएल 2024 (IPL 2024) का फीवर चढ़ा हुआ है. वहीं इस बीच भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी जो अपनी चोट की वजह से इस सीजन में नहीं खेल पा रहे हैं. अब आईपीएल 2024 के बीच उनकी फिटनेस पर बड़ा अपडेट सामने आया है. बता दें, मोहम्मद शमी भारतीय सरजमीं पर खेले गए वनडे वर्ल्ड कप 2023 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे. लेकिन वर्ल्ड कप के बाद शमी मैदान पर वापस नहीं आ सके. दरअसल इंजरी के चलते शमी बीते कुछ वक्त से क्रिकेट से दूर हैं. उन्हें एड़ी में चोट लगी थी और इसी चोट के साथ वह विश्व कप खेले थे. तो आइए जानते हैं क्या कहता है उनका लेटेस्ट फिटनेस अपडेट और कब तक शमी मैदान पर वापसी कर सकते हैं.

IPL 2024: ट्रैक पर वापसी का भूखा: शमी
बता दें, शमी ने अपनी हेल्थ अपडेट देने के लिए ‘एक्स’ का सहारा लिया. उन्होंने अपनी तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘ट्रैक पर वापस और सफलता के लिए भूखा. राह मुश्किल हो सकती है, लेकिन मंजिल सार्थक है.’ फोटो में शमी सहारे की मदद से खड़े हैं और उन्होंने शॉर्ट्स और यलो टी-शर्ट पहनी हुई है.

Related posts

पीटा, पटका फिर स्कूटी से बांधकर घसीटा, छोटे भाई की बर्बरता का दर्दनाक VIDEO

Report Times

UP: एक बाइक पर 7 युवकों ने किए खतरनाक स्टंट, पुलिस ने काटा 22 हजार का चालान

Report Times

एसआई भर्ती परीक्षा पर बड़ा बयान किरोड़ी मीणा बोले, मुख्यमंत्री जब चाहें रद्द कर सकते हैं

Report Times

Leave a Comment