Report Times
खेलटॉप न्यूज़ताजा खबरेंमनोरंजन

IPL 2024: मुस्तफिजूर कर सकते हैं KKR के खिलाफ टीम में वापसी, मचाएंगे धमाल

reporttimes.in

IPL 2024 का 22वां मुकाबला सोमवार को चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा. ये मुकाबला भारतीय समयानुसार 7:30 बजे से चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम खेला जाएगा. दोनों टीम के कप्तान टॉस के लिए शाम सात बजे मैदान में आएंगे. बता दें, चेन्नई के प्रमुख बल्लेबाज मुस्तफिजूर रहमान की कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में वापसी हो सकती है. वह केकेआर के खिलाफ गेंदबाजी करते हुए नजर आ सकते हैं. आपकी जानकी के लिए बता दें, मुस्तफिजूर रहमान वीजा के काम से अपने देख वापस लौटना पड़ा था. जिसके कारण वह सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में नहीं खेल सके थे. मगर अब ये खबर निकल के सामने आ रही है कि वह सोमवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेलते हुए नजर आ सकते हैं.

IPL 2024: हम अभी भी निश्चित नहीं: एरिक सिमंस

सीएसके के गेंदबाजी सलाहकार एरिक सिमंस ने प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, ‘मुस्तफिजूर के बारे में, हम अभी भी निश्चित नहीं हैं. उसका यहां वापस आना वास्तव में हमारे हाथ में नहीं है क्योंकि वह अपने पासपोर्ट के लिए बांग्लादेश वापस चला गया है. तो, देखते हैं क्या होता है. लेकिन एक टीम के रूप में, हमें इन परिस्थितियों के लिए तैयारी करनी होगी.’ पिछले दो लीग मैच हार चुकी सीएसके टीम को कटर और स्लोअर गेंद डालने में माहिर मुस्तफिजुर की कमी जरूर खली. उन्होंने कहा, “यह परिस्थितियों को देखने और यह समझने के बारे में है कि विपक्ष क्या करने का इरादा रखता है. मैं निश्चित रूप से बल्लेबाजों के बारे में देख रहा हूं कि वे कितने लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. जोस बटलर कल रात (आरसीबी के खिलाफ) गेंद का इंतजार कर रहे थे और उसे मार रहे थे.’ सिमंस ने आगे कहा. ‘बहुत से लोगों ने स्पष्ट रूप से इस पर काम किया है कि धीमी गेंदों को कैसे मारा जाए और पहले से कमिट ना किया जाए और यह महत्वपूर्ण है, चाहे लेंथ कुछ भी हो.’

Related posts

चिड़ावा पंचायत की साधारण समिति की बैठक:प्रधान बोलीं- क्या हुआ मैंने पति को ड्राइवर रखा है, उनके पास लाइसेंस हैं और अपनी मेहनत की कमाते हैं;

Report Times

उदयपुर: शराब पीते-पीते मांगी सिगरेट, नहीं दिया तो दोस्त को चाकू से गोद दिया

Report Times

सीकर जिले में दो गाड़ियों में हुई भीषण भिड़त, 6 लोगों की मौत, तीन लोग घायल

Report Times

Leave a Comment