Report Times
खेलBusinessटॉप न्यूज़ताजा खबरें

Share Market Eid Holiday: ईद पर क्या शेयर बाजार और बैंक में रहेगी छुट्टी? यहां जानें अपने हर सवाल का जवाब

Reporttimes.in

Share Market Eid Holiday: देश में ईद-उल-फितर का त्योहार कल मनाया जाने वाला है. इसे लेकर हर जगह उत्साह देखने को मिल रहा है. त्योहार को लेकर कई राज्यों में बैंक की छुट्टी रहेगी. हालांकि, ईद का त्योहार चांद पर निर्भर करता है. रिजर्व बैंक के द्वारा जारी कैलेंडर के अनुसार, चंडीगढ़, सिक्किम और केरल को छोड़कर देश के सभी बैंकिंग सर्किल में ईद की छुट्टी है. इसके बाद 13 अप्रैल को दूसरा शनिवार है और 14 अप्रैल को रविवार ऐसे में ये दो दिन भी बैंक बंद रहेंगे. हालांकि, इस बीच शुक्रवार को बैंक खुला रहे हैं. अब निवेशकों के मन में सवाल है कि क्या गुरुवार को ईद के दिन शेयर मार्केट में खुला रहेगा? क्या उस दिन सामान्य रुप से ट्रेडिंग होगी? आइये इस सवाल का जवाब जानते हैं.

क्या ईद पर खुलेगा बाजार

ईद का पर्व मुस्लिम समुदाय के लिए महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है. ऐसे में शेयर बाजार ने इक दिन कारोबार नहीं करने का फैसला लिया है. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के कैलेंडर के अनुसार, ईद-उल-फितर के मौके पर 11 अप्रैल को शेयर बाजार रहेंगे. इस मौके पर कमोडिटी और करेंसी डेरिवेटिव में भी ट्रेंडिंग बंद रहेगी. बता दें कि अप्रैल के महीने में दो दिन सप्ताह के बीच में शेयर मार्केट बंद है. ईद के साथ रामनवमी के मौके पर भी 17 अप्रैल को शेयर मार्केट में कारोबार नहीं होगा. इसके अलावा सभी दिन बाजार में सामान्य रुप से कारोबार होगा.

Related posts

SI भर्ती मामले में 26 मई तक फैसला नहीं लिया तो होंगे गंभीर परिणाम, हाई कोर्ट ने सरकार को दिया आखिरी मौक़ा

Report Times

SOG की जयपुर में बड़ी कार्रवाई, फर्जी डिग्री मामले में 2 यूनिवर्सिटी के संस्थापक और डायरेक्टर गिरफ्तार

Report Times

पत्नी और 3 बच्चों की हत्या कर शव पानी की टंकी में फेंका, पति बोला- कुछ किया तो सबको मार डालूंगा

Report Times

Leave a Comment