Report Times
GENERAL NEWSLifestyleटॉप न्यूज़ताजा खबरेंसोशल-वायरल

Anand Pandit Daughter Reception: शाहरुख खान सूट-बूट में दिखे काफी डैशिंग, साड़ी में बेहद खूबसूरत लगी तापसी पन्नू, देखें कौन-कौन पहुंचा

Reporttimes.in

Anand Pandit Daughter Reception: मशहूर फिल्म निर्माता आनंद पंडित ने अपनी बेटी ऐश की शादी का ग्रैंड रिसेप्शन रखा. इस रिसेप्शन में बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने चार-चांद लगाया. शाहरुख खान, मनोज बाजपेयी, अदा शर्मा, तापसी पन्नू, अभिषेक बच्चन, मल्लिका शेरावत, इमरान हाशमी सहित कई अन्य स्टार्स इसमें शामिल हुए. तापसी ने अपने लुक और अंदाज से महफिल लूट ली. वहीं, मल्लिका और इमरान ने साथ में पैपराजी को पोज दिया. रिसेप्शन के वीडियो सामने आए है.

शाहरुख खान- तापसी पन्नू इस अंदाज में आए नजर
आनंद पंडित की बेटी ऐश का रिसेप्शन मुंबई में 11 अप्रैल को था. इसमें शाहरुख खान ने शानदार एंट्री ली. किंग खान इसमें ब्लू कोट-पैंट में काफी स्मार्ट लगे. उन्होंने आनंद पंडित के साथ पोज भी दिए. वो क्लीन शेव में काफी डैशिंग दिखे. वहीं, माथियास बो संग शादी के बाद तापसी पन्नू पहली बार किसी पार्टी में दिखी. तापसी रेड साड़ी में काफी खूबसूरत लगी. उन्होंने बालों में गजरा और हाथ में लाल चूड़ी पहना था. इसमें अलावा पार्टी में जीतेंद्र, अरुणा ईरानी, ​​पूनम ढिल्लों, निर्देशक राकेश रोशन, शिल्पा शेट्टी, सनी सिंह, मनीष पॉल, अमीषा पटेल, तनीषा मुखर्जी भी पार्टी में शामिल हुए.

Related posts

बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, स्टूडेंट्स जल्द करें अप्लाई

Report Times

कुर्सी को लात मारी, बैरियर हटाये; रस्ते को लेकर हरियाणा व राजस्थान पुलिसकर्मी आपस में उलझे

Report Times

दुकानदारों ने मिलकर प्रज्वलित की 501दीपक, विवेकानंद चौक में श्री विवेकानंद मित्र परिषद के तत्वावधान में हुई भव्य सजावट, चौक बना सेल्फी पॉइंट

Report Times

Leave a Comment