Report Times
Other

आर्मी ने पुलिसवालों को पहले सड़क पर पीटा, फिर थाने में बंद कर की सबकी धुलाई, FIR दर्ज, हो गए सस्‍पेंड

Reporttimes.in

नई दिल्‍ली. पड़ोसी देश पाकिस्‍तान में लोकतंत्र नाम की कोई चीज नहीं है, यह बात तो सभी जानते हैं. आय दिन सेना की प्रताड़ना के वीडियो सामने आते ही रहते हैं. अब पाक आर्मी का शिकार कोई और नहीं बल्कि पाकिस्‍तान की पुलिस भी होने लगी है. ताजा मामला पाकिस्‍तान के पंजाब में स्थित बहावलनगर से सामने आया, जहां सेना के जवानों ने पुलिकर्मियों की जमकर पिटाई की. इस वक्‍त पाकिस्‍तान में सोशल मीडिया पर पुलिसकर्मियों की पिटाई के वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं.

पाकिस्‍तान के अपने ही लोग आर्मी को जमकर लताड़ रहे हैं. आलम यह है कि इस मामले में पाकिस्‍तान के पंजाब प्रांत की पुलिस को स्‍टेटमेंट जारी करना पड़ा. न्‍यूज एजेंसी पीटीआई की खबर के मुताबिक, “बहावलनगर में तीन नागरिकों को अवैध रूप से हिरासत में लिया गया था और पंजाब पुलिस के जवान उनकी रिहाई के लिए पैसे की मांग कर रहे थे. पुलिसकर्मियों ने तीनों के एक साथी को गिरफ्तार करने के लिए एक सैन्य अधिकारी के आवास पर भी छापा मारा. इससे सेना के कुछ जवान नाराज हो गए और फिर उन्होंने उन तीन लोगों को छुड़ाने के लिए बहावलनगर के मदरसा पुलिस स्टेशन पर छापा मारा.”

बताया गया, “सेना के जवानों की छापेमारी के दौरान पुलिसकर्मियों को प्रताड़ित किया गया, घटना के बाद, चार पुलिसकर्मियों – SHO अब्बास रिज़वान, मुहम्मद नईम, मुहम्मद इकबाल और अली रज़ा (जिन्हें कथित तौर पर प्रताड़ित किया गया था) को तीन लोगों को अवैध रूप से हिरासत में लेने और उनसे पैसे की मांग करने के लिए पाकिस्तान दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत निलंबित और गिरफ्तार किया गया था.”

Related posts

Votes: राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों पर वोटों की गिनती कल सुबह 8 बजे से होगी शुरू, काउंटिंग की सभी तैयारी हुई पूरी

Report Times

चिड़ावा : क्रिकेटर रैना ने की रजस्थान पुलिस की खूब बड़ाई

Report Times

किरोड़ी लाल मीणा ने अपने बयान से राजनीतिक समीकरणों में मचाई हलचल

Report Times

Leave a Comment