Report Times
BusinesslatestLifestyleटॉप न्यूज़ताजा खबरें

War 2 के सेट से ऋतिक रोशन-जूनियर एनटीआर का लुक हुआ LEAK, फैंस बोले- फिल्म सुपरहिट है…

Reporttimes.in

War 2: साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर ‘वॉर 2’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं, उनके साथ ऋतिक रोशन भी फिल्म में धमाकेदार एक्शन करते दिखाई देंगे. फिल्म ने दर्शकों के बीच काफी उत्साह पैदा किया है और सभी मूवी की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अब वॉर 2 के सेट से कुछ फोटोज लीक हुई है, जिसने सभी की एक्साइटमेंट को और भी बढ़ा दिया है. बता दें कि ऋतिक और एनटीआर ने कुछ हफ्ते पहले फिल्म की शूटिंग शुरू की थी और एक बार फिर एक्शन से भरपूर शेड्यूल के दौरान उनकी तस्वीरें लीक हो गईं.

वॉर 2 से ऋतिक और एनटीआर की फोटोज हुई लीक
लीक हुई तस्वीरों में ऋतिक हल्के नीले रंग की टर्टलनेक टी-शर्ट के साथ ब्लैक मिलिट्री गिलेट वेस्ट जैकेट पहने नजर आ रहे हैं. वहीं जूनियर एनटीआर ब्लैक टी और मैचिंग ट्राउजर में स्टाइलिश लग रहे हैं. वॉर 2 अब तक की सबसे बड़ी एक्शन फिल्मों में से एक होने वाली है. जहां ऋतिक और साउथ स्टार के कई धांसू फाइट सीन होंगे, जो आपको हैरान कर देंगे. हाल ही में, जूनियर एनटीआर अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट, वॉर 2 की शूटिंग शुरू करने के लिए मुंबई पहुंचे थे.

Related posts

राजस्थान: बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खुशखबरी, बिल में मिलेगी राहत!

Report Times

राजस्थान बना 50 जिलों वाला राज्य, CM गहलोत ने की 19 नए जिलों की घोषणा

Report Times

‘अहम और अहंकार’ व्यक्ति और संस्था दोनों के लिए घातक… धनखड़ ने बताया प्रजातंत्र की असली परिभाषा

Report Times

Leave a Comment