Report Times
खेलटॉप न्यूज़ताजा खबरें

IPL 2024: CSK vs LSG मैच से पहले जानें, दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़े और संभावित प्लेइंग 11

Reporttimes.in

IPL 2024 का 34वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार 7:30 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए शाम सात बजे मैदान में उतरेंगे. वहीं दोनों टीमों के इस सीजन में प्रदर्शन की बात की जाए तो, चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन इस सीजन में अच्छा रहा है. चेन्नई सुपर किंग्स ने इस सीजन में अभी तक कुल छह मुकाबले खेले हैं. जिसमें से टीम को चार मुकाबलों में जीत और दो मुकाबों में हार का सामना करना पड़ा है. चेन्नई सुपर किंग्स चार जीत और दो हार के साथ पॉइंट्स टेबल पर तीसरे स्थान पर काबिज है. वहीं बात करें, लखनऊ सुपर जायंट्स की तो, लखनऊ सुपर जायंट्स ने इस सीजन में अभी तक कुल छह मुकाबले खेले हैं. जिसमें से टीम ने तीन  मुकाबलों में जीत, वहीं तीन मुकाबलों में हार का सामना किया है. आज दोनों टीम अपना सातवां मुकाबला खेलने के लिए मैदान में उतर रही है. लखनऊ सुपर जायंट्स को आज अपनी चौथी जीत की तलाश होगी. वहीं चेन्नई सुपर किंग्स आज मुकाबले में जीत दर्ज करके जीत का पंजा खोलना चाहेगी. मैच से पहले चलिए जानते हैं दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़े और संभावित प्लेइंग 11.

Related posts

पहले हफ्ते में कर लें ये उपाय, पूरे साल घर में होगा लाभ ही लाभ

Report Times

50000 की रिश्वत लेते पटवारी रंगेहाथ गिरफ्तार, दुकान-प्लाट का म्यूटेशन भरने की एवज में मांगा था घूस

Report Times

Rain Alert: राजस्थान में मानसून की धमाकेदार एंट्री, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Report Times

Leave a Comment