Report Times
सोशल-वायरलटॉप न्यूज़ताजा खबरें

IPL 2024: विराट कोहली के बाद गौतम गंभीर भी अंपायर से भिड़ गए, जानें क्या था दूसरा मामला

Reporttimes.in

IPL 2024: रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का मैच धमाकेदार रहा. दूसरी पारी में दो बार खिलाड़ी अंपायर से भिड़ गए. पहले मामले में विराट कोहली अपने आउट होने के फैसले से काफी नाराज थे और उन्होंने मैदान छोड़ने से पहले ऑन-फिल्ड अंपायर को काफी खरी खोटी सुनाई. विराट कोहली हर्षित राणा की एक ऊंची फुलटॉस गेंद पर आउट हुए. मैदानी अंपायर के आउट करार दिए जाने के बाद विराट ने डीआरएस का सहारा लिया, लेकिन थर्ड अंपायर ने भी फैसला नहीं बदला और विराट को वापस जाना पड़ा. हालांकि इस फैसले से विराट काफी नाराज दिखे. वहीं, एक दूसरे मामले में केकेआर के मेंटोर गौतम गंभीर को भी अंपायर से बहस करते देखा गया

IPL 2024: सुनील नारायण की वजह से हुई बहस

विराट कोहली के बाद इसी पारी में गौतम गंभीर भी अंपायर के साथ तीखी बहस करते दिखे. 19वें ओवर के दौरान जब आरसीबी को जीत के लिए 12 गेंदों पर 31 रनों की जरूरत थी, तब केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर डगआउट में अपनी टीम को कुछ कहते हुए कैमरे में कैद हुए. कुछ देर बाद गंभीर और केकेआर के मुख्य कोच चंद्रकांत पंडित को किसी अनजान मुद्दे पर अंपायर से बहस करते देखा गया. बाद में, यह पता चला कि केकेआर चाहता था कि अंतिम दो ओवरों के लिए स्पिनर सुनील नरायण की जगह रहमानुल्लाह गुरबाज को क्षेत्ररक्षक की अनुमति दी जाए.

Related posts

एक दिन में राजस्थान के 4 जिलों में बम ब्लास्ट की धमकी, डॉग स्क्वॉड की मदद से सर्च जारी

Report Times

Char Dham Yatra: अक्षय तृतीया पर खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट, आज से शुरू हुई चार धाम यात्रा, जानें कैसे कराएं रजिस्ट्रेशन?

Report Times

कलश यात्रा में उमडे़ श्रद्धालु, दो दिवसीय मेला शुरू, कल होगा कुश्ति दंगल व जागरण

Report Times

Leave a Comment