Report Times
latestOtherजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंमौैसमराजस्थानस्पेशल

राजस्थान के 5 जिलों में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव, आंधी के साथ होगी बारिश

REPORT TIMES 

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग ने 4 मई को बारिश की संभावना जताई है. अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. सबसे अधिक तापमान जैसलमेर में 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

जोधपुर और बीकानेर में हल्की बारिश की संभावना 

जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक 5 मई को जोधपुर और बीकानेर में हल्की बारिश की संभावना है. एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर राजस्थानक के जोधपुर-बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है.

आने वाले 4 से 5 दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना 

आने वाले 4 से 5 दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है. राज्य के अधिकांश भागों में आगामी 3 दिनों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होने की संभावना है. पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग के सीमावर्ती क्षेत्रों में 6-7 मई को अधिकतम तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने की संभावना है. 7 मई से जोधपुर और  बीकानेर क्षेत्रों में कहीं-कहीं हीटवेव-लू चलने की संभावना है.

प्रमुख जिलों का अधिकतम तापमान

अजमेर 38.8, भीलवाड़ा 39.6, भरतपुर 39.0, अलवर 39.2, जयपुर 38.7, सीकर 37.5, कोटा 41.0, बाड़मेर 41.2, जैसलमेर 42.1, जोधपुर 40.1, बीकानेर 40.0, चूरू 39.0,  श्रीगंगानगर 37.6, धौलपुर 39.9, डूंगरपुर 40.9, जालौर 41.4, सिरोही 40.0, करौली 40.3 डिग्री अधिकतम पारा दर्ज किया गया.

मई में राजस्थान का मौसम सुहाना 

मई की शुरुआत सुहानी हुई है. पिछले तीन दिन से राजस्थान का मौसम सुखद बना हुआ है. हल्की बारिश और ठंडी हवाओं की वजह से मौसम सुहाना बना हुआ है. मई का पूरा पहला सप्ताह भी सुहाना गुजरने की उम्मीद है क्योंकि कल 4 मई को प्रदेश के पांच जिलों में बारिश होने की संभावना है. ऐसे में प्रदेश का मौसम फिलहाल सुहाना रहने की उम्मीद है. अमूमन मई के महीने में प्रदेश में चिलचिलाती गर्मी पड़ती है लेकिन इस बार लोगों को भीषण गर्मी का सामना फिलहाल नहीं करना पड़ा है. पिछले तीन दिन से प्रदेश के अधिकतर जिलों का अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर नहीं पहुंचा है.

Related posts

कोटा में NEET की छात्रा का सुसाइड, 2025 में पांचवां केस

Report Times

जारी हुई राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती की कटऑफ, 119 तक पहुंची

Report Times

महाराष्ट्र में फिर गरमा रहा भाषा पर विवाद, MNS की हुई ऐसे एंट्री

Report Times

Leave a Comment