Report Times
latestOtherकरियरजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिराजस्थानस्पेशल

Bhajanlal government : राजस्थान में गोविंद सिंह डोटासरा ने भजनलाल सरकार को किया आगाह, छेड़ा तो ‘ईंट से ईंट बजा देंगे’, जानें ऐसा क्यूं कहा

Bhajanlal government : राजस्थान में महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूलों को फिर से हिन्दी मीडियम स्कूलों में बदलने की कवायद तेज हो गई है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने अपने अफसरों को प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दे दी है। इस मामले में कांग्रेस और भाजपा की ठन गई है। राजस्थान में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के बयान ने सबको चौंका दिया है। डोटासरा ने भजनलाल सरकार को आगाह किया कि अगर उन्होंने अंग्रेजी मीडियम के स्कूलों को बदलने की कोशिश की तो सरकार को इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। पूर्व की अशोक गहलोत सरकार ने राजस्थान में लगभग 2070 सरकारी स्कूलों को अंग्रेजी मीडियम में तब्दील कर दिया था। इन स्कूलों को महात्मा गांधी अंग्रेजी मीडियम स्कूल नाम दिया गया था।

यह सरकार के पतन का कारण बनेगा

गोविंद सिंह डोटासरा ने इस कार्रवाई को लेकर भजनलाल सरकार को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा अगर अंग्रेजी मीडियम स्कूलों को हिंदी में बदला गया तो यह सरकार के पतन का कारण बनेगा। अगर सरकार इस पर आगे बढ़ती है तो आम आदमी, मजदूर और किसान सड़कों पर उतर आएंगे।

कॉन्वेंट स्कूलों में पढ़ते हैं भाजपा नेताओं के बच्चे
भजनलाल सरकार से सवाल करते हुए गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा अगर भाजपा नेताओं के बच्चे कॉन्वेंट स्कूलों में पढ़ते हैं तो क्या गरीबों के बच्चों को अंग्रेजी शिक्षा नहीं मिलनी चाहिए? भाजपा पर निशाना साधते हुए डोटासरा ने कहा कि यह भाजपा की विचारधारा को दर्शाता है।

Related posts

होटल ने कश्मीरी व्यक्ति को रूम देने से किया इंकार, VIDEO वायरल होने के बाद दिल्ली पुलिस ने की ये टिप्पणी

Report Times

नेतरामपुरा में विभिन्न संगठनों के विरोध पर प्रशासन को रोकनी पड़ी फसल नीलामी प्रक्रिया

Report Times

शनि प्रदोष व्रत के दिन ये 5 राशि वाले हो जाएंगे मालामाल, होगा लाभ ही लाभ

Report Times

Leave a Comment