Report Times
latestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदिल्लीदेशराजनीतिस्पेशल

Delhi Police: बिभव कुमार को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, स्वाति मालीवाल से मारपीट का है आरोप

Delhi Police: आम आदमी पार्टी की सांसद स्वाति मालीवाल का मामला तूल पकड़ने लगा है. दिल्ली पुलिस ने आरोपी बिभव कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बिभव कुमार को सीएम हाउस से गिरफ्तार किया है. पूरे मामले में बिभव कुमार पर स्वाति मालीवाल से मारपीट करने का आरोप है. लेकिन बिभव कुमार ने कहा है उन पर लगाए गए आरोप गलत हैं. बिभव कुमार ने ये भी कहा कि मैं हर जांच में सहयोग करने के लिए तैयार हूं. बिभव कुमार ने कहा कि अभी तक मुझे इस संबंध में कोई नोटिस नहीं मिला, मुझे मीडिया के माध्यम से पता चला है. बिभव कुमार ने दिल्ली पुलिस से उसकी शिकायत को भी संज्ञान में लेने की अपील की है.

स्वाति मालीवाल की मेडिकल रिपोर्ट में चोट की पुष्टि

उधर आप सांसद स्वाति मालीवाल की मेडिकल जांच में उनके शरीर पर चोट की पुष्टि हुई है. मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक स्वाति मालीवाल के शरीर पर चोट के कुल चार निशान मिले हैं. डॉक्टरी रिपोर्ट के मुताबिक स्वाति की दाईं आंख के नीचे और बायें पैर पर चोट के निशान मिले हैं. वहीं स्वाति मालीवाल ने आरोप लगाया था कि जब वह मुख्यमंत्री से मिलने गईं थीं तो उनके साथ बदसलूकी हुई, उनके साथ मारपीट की गई. उन्हें पैरों से उनके पेट पर प्रहार किया गया.

मेडिकल रिपोर्ट पर आप ने उठाया सवाल

दूसरी तरफ स्वाति मालीवाल की मेडिकल रिपोर्ट पर आम आदमी पार्टी के विधायक प्रहलाद सिंह ने सवाल उठाया है. उन्होंने कहा किMLC में गड़बड़ी भी हो सकती है. उन्होेंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र मेंगिरफ्तारी हुई है, इसीलिए मैं यहां हूं. उन्होंने दावा किया कि रिपोर्ट में छेड़छाड़ की गई है. 3 दिनों में सब तैयारी हुई है. उन्होंने आरोप लगाया किसरकार का डॉक्टर आ जाए तो मेडिकल रिपोर्ट में कुछ भी आ सकता है.

आतिशी ने मामले को राजनीतिक साजिश बताया

आम आदमी पार्टी की तरफ से पूरे मामले को राजनीतिक साजिश बताया जा रहा है. आप की नेता और दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने दावा किया कि अभी तक जो दो वीडियो सामने आए हैं, उनमें ऐसा कुछ भी नहीं देखने को मिल रहा है, जिसे स्वाति मालीवाल ने आरोप लगाए हैं. आतिशी ने इसम मामले को भाजपा का षडयंत्र बताया है.

Related posts

हर महीने मिल रही 300 यूनिट फ्री बिजली, बकाया भी खत्म किया, बोले CM भगवंत मान

Report Times

झुंझुनूं जिले में कल से संचालित होगी रोडवेज बसें

Report Times

भगिनिया जोहड़ में हादसा : मूर्ति विसर्जन के समय पैर फिसलने से नवीन की मौत, अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा

Report Times

Leave a Comment