Report Times
latestOtherकार्रवाईक्राइमझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानस्पेशल

PWD XEN: झुंझुनूं में PWD एक्सईएन राधेश्याम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कमरे में फांसी के फंदे से लटकता मिला शव, पत्नी की बिगड़ी तबियत

PWD XEN: PWD एक्सईएन की लाश 29 मई को कमरे में फंदे से लटकते हुए मिला. एक्सईएन की शिक्षिका पत्नी लता मीणा पति राधेश्याम मीणा को फंदे नीचे उतारा. राजकीय जिला बीडीके अस्पताल लेकर पहुंची. डॉक्टरों ने राधेश्याम मीणा को मृत घोषित कर दिया.

पत्नी फंदे से नीचे उतारकर अस्पताल ले गई 

पत्नी ने चिकित्सकों को बताया कि उनके पति सुबह फांसी के फंदे पर झूल गए थे. इसके बाद कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने फिलहाल राधेश्याम मीणा के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है. परिजनों को सूचना दे दी है.

एक्सईएन की पत्नी की तबियत बिगड़ी 

अस्पताल पहुंची राधेश्याम मीणा की पत्नी लता की भी तबियत बिगड़ गई. अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है. चिकित्सकों ने बताया कि राधेश्याम मीणा की पत्नी लता का ब्लड प्रेशर हाई हो गया.  राधेश्याम मीणा इसी साल लोकसभा चुनावों से पहले चूरू जिले के राजगढ़ से स्थानान्तरित होकर झुंझुनूं आए थे. इससे पहले वे मलसीसर और चिड़ावा में भी PWD एक्सईएन के पद पर रह चुके हैं.

पुलिस एक्सईएन की मौत की जांच शुरू की 

चिड़ावा से पदोन्नत होकर वे राजगढ़ चूरू गए थे. इसके बाद झुंझुनूं लगाया गया था. राधेश्याम मीणा की संदिग्ध हालातों में मौत को लेकर पुलिस ने प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है. पुलिस परिजनों के आने और तहरीर का इंतजार कर रही है. बताया जा रहा है कि राधेश्याम मीणा रीको में अकेले ही किराए के मकान में रहते थे.

एक्सईएन की पत्नी सरकारी स्कूल में टीचर है 

उनकी पत्नी की पोस्टिंग चौमूं के पास किसी सरकारी स्कूल में बताई जा रही है. संभवतया छुट्टियों के कारण पत्नी लता मीणा झुंझुनूं आई हुई थी. राधेश्याम मीणा की मौत को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं. सुसाइड की बात भी सामने आ रही है.

Related posts

Aaj Ka Rashifal 9 April 2024: आज का दिन इन 5 राशिवालों वालों के लिए रहेगा शुभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल

Report Times

सिलवासा में आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DNHDDMA) द्वारा प्रमाणन समारोह आयोजित किया गया

Report Times

किसानों की फसल का मुआवजा देने की मांग : भाजपा ने दिया एसडीएम को ज्ञापन

Report Times

Leave a Comment