Report Times
latestOtherजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंमौैसमराजस्थानस्पेशल

Weather Update: IMD का नया अलर्ट, इतने घंटों में मिलेगी हीट वेव से राहत, यहां आंधी के साथ होगी बारिश

Weather Update: प्रदेश के कई जिलों में मौसम पलटने वाला है। मौसम विभाग का कहना है कि 31 मई से प्रदेश में एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा, जिसके प्रभाव से शेखावाटी क्षेत्र, जयपुर और भरतपुर में तेज हवाओं के साथ मेघगर्जन की संभावना है। वहीं 1 और 2 जून को बीकानेर, जयपुर, भरतपुर और शेखावाटी क्षेत्र में आंधी-बारिश होगी। इस दौरान हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। वहीं जालोर जिलेभर में गत दिनों भीषण गर्मी का संकट झेल रहे लोगों को हवा चलने से राहत मिली। अधिकतम तापमान 3.2 डिग्री लुढ़कने से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली।

अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान भी एक डिग्री लुढ़का। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 29.7 डिग्री दर्ज किया गया। सोमवार को यह 30.7 डिग्री था। कृषि मौसम विशेषज्ञ आनंदकुमार शर्मा ने बताया कि आगामी पांच दिनों में दिन का अधिकतम तापमान 41 से 45 डिग्री तक रहेगा। वहीं रात का तापमान 28 से 30 डिग्री तक रहेगा। 29 मई को जालोर-सांचौर में लू चलने व 30 मई से लू से राहत मिलने की संभावना है। 30 मई से जालोर व सांचौर जिले के तापमान में 2 से 3 डिग्री गिरावट होने की संभावना जताई जा रही है।

गर्मी से राहत के लिए सड़कों पर डाला पानी

सांचौर शहर में तेज गर्मी से बचाव को लेकर नगर परिषद द्वारा शहर में जगह-जगह पानी का छिड़काव किया जा रहा है। परिषद के आयुक्त ललितसिंह राठौड़ के निर्देशानुसार नगर परिषद के सफाई निरीक्षक विजय पुरोहित ने शहर के मुख्य बाजार, चार रास्ता, बिश्नेाई धर्मशाला, हाड़ेचा रोड़ सहित अन्य स्थानों पर पानी का छिड़काव करवाया। वहीं लोगो को गर्मी से बचने की जानकारी दी गई। गर्मी से बचाव के लिये भामाशाह व समाजसेवियों के सहयोग से टेंट भी लगाए गए हैं।

Related posts

रेलवे ने आज बहुत सी ट्रेनों को किया कैंसिल, रिशेड्यूल और डायवर्ट, देखें पूरी लिस्ट

Report Times

संरक्षा मोबाइल एप्लीकेशन लांच

Report Times

राजस्थान: JKJ ज्वैलर्स ग्रुप पर आयकर की कार्रवाई, 13 ठिकानों पर चल रही रेड

Report Times

Leave a Comment