Report Times
latestOtherकरियरकार्रवाईकोटाक्राइमटॉप न्यूज़ताजा खबरेंस्पेशल

Suicide: सुसाइड से पहले NEET छात्रा ने की थी मां से बात, मैसेज में लिखा…

Suicide: कोटा में कोचिंग स्टूडेंटस के सुसाइड के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. स्ट्रेस का शिकार बच्चे तक वह टीम नहीं पहुंच पा रही है जो लगातार रोकथाम का प्रयास कर रही है. हालांकि कुछ मामलों में टीम को सफलता जरूर मिली है, लेकिन यह सिलसिला पूरी तरह से रोक पाने में सफलता नहीं मिल रही है. कोटा में बुधवार को मध्य प्रदेश के रीवा की छात्रा बागीशा ने मल्टी स्टोरी की नवी मंजिल से कूद कर आत्महत्या कर ली. कोटा पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. सीसीटीवी फुटेज में घटनाक्रम से पूर्व छात्रा मोबाइल फोन पर बातचीत करते हुए भी नजर आ रही है. परिजनों के कोटा पहुंचने के बाद आज जवाहर नगर थाना पुलिस ने मृतक छात्रा के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है.

‘मां को मैसेज कर बताया था क्लास मैं हूं’

भाई पार्थ ने बताया कि बुधवार सुबह हम दोनों कोचिंग गए. 12 बजे वापस घर आ गए थे. दोपहर 2 बजे बगिशा डाउट क्लास गई थी. मां से कोचिंग से आकर खाना खाने की बात कही थी. दिन के 3:45 बजे उसे मैसेज करके पूछा था कि कितनी देर में आ रही है. उसने कहा, ‘क्लास में हूं. कुछ देर में आ जाऊंगी.’ मुझे भी डाउट क्लास में जाना था. मैं भी तैयार हो रहा था. मां खाना बनाने में लग गईं. कुछ देर बाद पड़ोस के लोगों ने आकर सूचना दी. वहीं थाना अधिकारी हरि नारायण शर्मा ने बताया कि घटनाक्रम के बारे में निजी अस्पताल से सूचना मिली थी जिसके बाद मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई गई है. शुरुआती तौर पर नीट का रिजल्ट आने के बाद घटनाक्रम सामने आया है.

नीट रिजल्ट में 720 में आए थे 320 अंक

शुरुआती तौर पर परीक्षा में अंक कम अंक आने के चलते छात्रा तनाव में थी, लेकिन पुलिस घटनाक्रम के विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है. सीसीटीवी फुटेज के साथ छात्रा के कमरे का भी सर्च किया जा रहा है. घटनाक्रम के बाद परिवार सदमे में है पिता विनोद तिवारी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि नीट में 720 में से 320 अंक आए थे. उन्होने कहा था कि कोई बात नहीं प्राइवेट कॉलेज में दाखिला दिला देंगे. उसने एक साल ओर नीट तैयारी की बात कही थी.

Related posts

जमशेदपुर : दुनिया और देश में 18 अप्रैल को विश्व विरासत दिवस के रुप में मनाया जाता है. लेकिन जमशेदपुर शहर में ऐसे कई विरासत है, जिसको नये सिरे से संजोने की जरूरत है. ऐसे ही कुछ विरासत है, जो हेरीटेज के रुप में जाना जाता है और सौ साल से भी अधिक समय से यह पहचान बनी हुई है. कालीमाटी स्टेशन स्टेशन की स्थापना 1891 में कालीमाटी स्टेशन के रूप में हुई थी, और 1907 में टाटा स्टील की स्थापना के बाद इसका विस्तार किया गया, जब साकची को टिस्को स्टील प्लांट के लिए आदर्श स्थल के रूप में चिन्हित किया गया. 1919 में, टाटा समूह के संस्थापक जमशेदजी एन टाटा के सम्मान में स्टेशन का नाम बदलकर टाटानगर रेलवे स्टेशन कर दिया गया. 1961 में, स्टेशन का जीर्णोद्धार किया गया, जिसके परिणाम स्वरूप एक मुख्य प्लेटफ़ॉर्म और चार अतिरिक्त प्लेटफ़ॉर्म बनाए गए, जिन्हें टाटा स्टील की कॉरगेटेड शीट्स का उपयोग करके कवर किया गया था. वाटर वर्क्स वाटर वर्क्स की स्थापना 1908 में की गई थी, जिसमें जल आपूर्ति सुविधा के लिए सुवर्णरेखा नदी पर 1,200 फीट लंबा एक छोटा बांध बनाया गया था. बांध के पास नदी के किनारे एक मजबूत पंपिंग स्टेशन बनाया गया था. इसके अतिरिक्त, उस स्थान पर एक छोटी प्राकृतिक घाटी में एक जलाशय बनाया गया था, जिसमें लगभग आधा मील लंबा एक बांध था. वाटर वर्क्स का निर्माण 1910 तक पूरा हो गया था, और नदी के किनारे 1 मिलियन गैलन प्रति दिन (एमजीडी) की क्षमता वाला एक पंपिंग स्टेशन स्थापित किया गया था. इसके बाद, 1921 में पैटरसन शुद्धिकरण संयंत्र ने परिचालन शुरू किया. यूनाइटेड क्लब 1913 में स्थापित टिस्को संस्थान मूल रूप से समुदाय के लिए एक मनोरंजक सुविधा के रूप में कार्य करता था, जो डायरेक्टर्स बंगलो के सामने स्थित था. अपने शुरुआती वर्षों के दौरान, संस्थान में टेनिस कोर्ट, फुटबॉल और हॉकी के लिए विशाल मैदान, एक बॉलिंग एली, एक बिलियर्ड रूम और नृत्य तथा विभिन्न कार्यक्रमों की मेजबानी के लिए एक खूबसूरत सुसज्जित कॉन्सर्ट हॉल था. 1948 में, टिस्को इंस्टीट्यूट का छोटा नागपुर रेजिमेंट (सीएनआर) क्लब के साथ विलय हो गया, जो पहले वर्तमान लोयोला स्कूल की साइट पर स्थित था, जहां यूनाइटेड क्लब की स्थापना हुई. सेंट जॉर्ज चर्च सेंट जॉर्ज चर्च की आधारशिला 28 दिसंबर, 1914 को औपचारिक रूप से रखी गई थी और 16 अप्रैल, 1916 को इसे समर्पित किया गया था. चर्च सर दोराबजी टाटा द्वारा एंग्लिकन कांग्रेगेशन के लिए उदारतापूर्वक आवंटित भूमि पर स्थित है. सेंट जॉर्ज चर्च वर्तमान में एकमात्र प्रोटेस्टेंट चर्च है, जहां अंग्रेजी भाषा में प्रार्थनाएं आयोजित की जाती हैं.

Report Times

श्रीलंका: पीएम विक्रमसिंघे ने ली कार्यवाहक राष्ट्रपति पद की शपथ

Report Times

‘सर ने बार-बार किया रेप’, कबड्डी कोच की करतूत सुनाते-सुनाते सिहर उठा बच्चा

Report Times

Leave a Comment