Report Times
latestOtherकार्रवाईक्राइमजम्मू कश्मीरजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मराजस्थानस्पेशल

Terrorist attack: जम्मू-कश्मीर में बस पर आतंकी हमले में राजस्थान के 4 लोगों की मौत, वैष्णो माता के दर्शन के लिए गए थे

Terrorist attack: जम्मू-कश्मीर में बस पर हुए आतंकी हमले में राजस्थान के चार लोगों की मौत हो गई जबकि, एक घायल है. मरने वालों में राजेंद्र प्रसाद सैनी, ममता सैनी, पूजा सैनी और एक 2 साल का बच्चा लिवांश किट्टू शामिल है. पवन सैनी घायल है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा लगातार अपडेट ले रहे हैं.

राजस्थान के 5 लोग वैष्णो माता का दर्शन करने गए थे 

राजस्थान के चौमू से 5 लोग वैष्णो माता के दर्शन के लिए गए थे. राजेंद्र प्रसाद सैनी पुत्र हनुमान सहाय सैनी,  ममता देवी पत्नी राजेंद्र प्रसाद सैनी, पवन कुमार सैनी पुत्र रामलाल सैनी,  पूजा सैनी पत्नी पवन कुमार सैनी और लिवांश किट्टू पुत्र पवन सैनी वैष्णो माता का दर्शन करने गए थे. भाजपा नेता रामलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से बात की. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को मामले की जानकारी दी.

आतंकी हमले के बाद बस खाई में गिरी

जम्मू-कश्मीर के रियासी में रविवार को आंतकी हमले के बाद एक बस खाई में गिर गई. बस में सवार सभी तीर्थयात्री जम्मू-कश्मीर के रियासी में शिव खोड़ी मंदिर से कटरा के लिए जा रहे थे. जानकारी के मुताबिक, आतंकियों ने घात लगाकर बस पर फायरिंग कर दी. इससे ड्राइवर बस पर संतुलन खो बैठा और खाई चली गई. इस घटना में 9 लोगों की मौत हो गई और करीब 30 से अधिक लोग घायल हो गए.

 घटना में 9 लोगों की मौत 

रियासी की एसएसपी मोहिता शर्मा ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चलता है कि आतंकवादियों ने शिव खोड़ी से कटरा जा रही यात्री बस पर फायरिंग कर दी. आंतकी हमले के कारण बस ड्राइवर ने बस से संतुलन खो दिया और बस खाई में गिर गई. इस घटना में 9 लोगों की जान चली गई है.

पोनी इलाके में बस पर हमला

डीसी रियासी ने घटना के बारे में बताया कि इसमें 33 लोग घायल हो गए. बचाव अभियान पूरा हो चुका है. यात्रियों की पहचान की अभी पुष्टि नहीं हुई है, वे स्थानीय नहीं हैं. शिव खोड़ी मंदिर से कटरा जा रही तीर्थयात्रियों की बस पर पोनी इलाके के तेरयाथ गांव में हमला हुआ.

उमर अब्दुल्ला ने किया ट्वीट 

घटना के बाद उमर अब्दुला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “जम्मू-कश्मीर में एक बस पर हुए आतंकी हमले में 10 यात्रियों की मौत हो गई और कई घायल हो गए. मैं इस हमले की स्पष्ट रूप से निंदा करता हूं. यह देखना दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिन क्षेत्रों को पहले सभी उग्रवादियों से मुक्त कर दिया गया था. वहां उग्रवाद की वापसी हो रही है. मृतकों को शांति मिले और घायल शीघ्र स्वस्थ हों.”

Related posts

बीजेपी का अभेद्य किला है बाली सीट, 8 बार से चुनाव हार रही है कांग्रेस

Report Times

ट्रैक पर रखा लोहे का सरिया, लोको पायलट की सूझबूझ से टला हादसा

Report Times

 कृषि विकास अधिकारी, एडमिनिस्ट्रेटिव कैडर एवं कृषि विकास अधिकारी, मुद्रा संरक्षण 700 पदों पर भर्ती 

Report Times

Leave a Comment