Report Times
latestOtherकरियरजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिराजस्थानस्पेशल

Five MLA: राजस्थान के पांचों विधायकों ने दिया इस्तीफा, हाल ही में विधायक से बने थे सासंद

Five MLA: राजस्थान की सभी 25 लोकसभा सीटों में से इस बार सात विधायकों ने चुनाव लड़ा। इन सात विधायकों में से पांच विधायकों ने जीत दर्ज की। सभी पांच विधायकों ने सासंद बनने के बाद अब विधायिकी से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि खींवसर से विधायक हनुमान बेनीवाल ने मंगलवार को इस्तीफा दिया है।
इन पांचों विधायक ने दिया इस्तीफा
इससे पहले प्रदेश से चार नवनिर्वाचित सांसद दौसा से मुरारी लाल मीना, झुंझुनूं से बृजेंद्र ओला, चौरासी से राजकुमार रोत और देवली-उनियारा से हरीश मीना इस्तीफा दे चुके थे। इसी कड़ी में आज हनुमान बेनीवाल ने भी इस्तीफा दे दिया है। वैसे भी सांसद या विधायक बनने के बाद एक पद से 14 दिन के अंदर इस्तीफा देना होता है और आज 14 दिन पूरे हो चुके है। लोकसभा चुनाव के नतीजे 4 जून आए थे।
विधायक कोष लगाया ठिकाने
हाल ही में राजस्थान नागौर से नवनिर्वाचित सांसद हनुमान बेनीवाल ने सियासी लिहाज से विधानसभा उपचुनाव से पहले डबल गेम खेला था। उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा देने से पहले विधायक कोष से पांच करोड़ के कार्यों की एक साथ अनुशंषा कर दी थी। जिससे नए विधायक को पद का लाभ तो होगा। लेकिन बजट के मामले में ‘ठन-ठन गोपाल’ जैसी स्थिति होगी।

Related posts

बिश्नोई महासभा के पूर्व प्रधान देवेंद्र बूड़िया रेप केस में गिरफ्तार, 20 साल की लड़की से दुष्कर्म का है मामला

Report Times

Healthy Foods : क्यों भोजन के साथ सलाद खाना है जरूरी? जानें क्या हैं सलाद खाने के बड़े फायदे

Report Times

हनुमान प्रकटाेत्सव: छावनी नरेश बालाजी सेवा समिति की ओर से झुंझुनूं में निकाली गई नगर भ्रमण यात्रा का जगह-जगह किया स्वागत

Report Times

Leave a Comment