Report Times
latestOtherकरियरकार्रवाईकोटाक्राइमटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानस्पेशल

डिलीवरी बॉय ​​​​​​​फंदे पर लटका, भाई ने देखा:बोला- दूसरे कमरे में सो रहा था, भाभी विवाद के बाद पीहर गई

कोटा. पत्नी के पीहर जाने पर डिलीवरी बॉय फंदे से लटक गया। उसका लंबे समय से पत्नी से विवाद चल रहा था, जिसके कारण तनाव में था। परिजन फंदे से उतारकर कोटा के एमबीएस हॉस्पिटल लेकर गए, जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र की है।


रेलवे कॉलोनी थाना हेड कॉन्स्टेबल महेंद्र ने बताया- युवक राधा किशन (34) नयागांव किशनपुरा तकिया का रहने वाला था। वह ऑनलाइन फूड डिलीवरी का काम करता था।


मृतक के छोटे भाई आकाश ने बताया कि राधाकिशन की 14 साल पहले सातलखेड़ी में शादी हुई थी। उसके 8 साल का बच्चा है। डेढ़ महीने पहले आपसी विवाद के चलते भाभी अपने मायके चली गई। तब से वह तनाव में था। गुरुवार दोपहर घर पर था। मैं भी सो रहा था। शाम 4 बजे नींद खुली तो भाई के कमरे गया। वह फंदे पर लटका मिला। उसे नीचे उतारकर हॉस्पिटल लेकर गए लेकिन मौत हो गई।

पत्नी से था विवाद

डेढ़ महीने पहले मृतक का अपनी पत्नी से विवाद हुआ था। मामले थाने तक पहुंचा था। इसके बाद वह अपनी मर्जी से मायके चली गई थी। सुसाइड के कारण सामने नहीं आए हैं। परिजनों की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

अशोक गहलोत का बेरोजगार युवकों को ‘दिवाली गिफ्ट’, 46, 500 थर्ड ग्रेड शिक्षकों की स्वीकृति

Report Times

कच्ची बस्तियों और कंसट्रक्शन साइट पर जाकर मजदूरों को किया जागरूक

Report Times

दिल्ली : सीबीआई करेगी सुशांत केस की जांच

Report Times

Leave a Comment