Report Times
latestOtherकरियरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिराजस्थान

अशोक गहलोत का बेरोजगार युवकों को ‘दिवाली गिफ्ट’, 46, 500 थर्ड ग्रेड शिक्षकों की स्वीकृति

REPORT TIMES

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दिवाली से पहले बेरोजगार युवाओं को दिवाली का गिफ्ट दिया है। प्रदेश में तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती के लिए 46, 500 पदों के लिए वित्तीय स्वीकृति जारी की है। अधीनस्थ बोर्ड की ओर से 4 और 5 को आयोजित होने वाली तृतीय श्रेणी शिक्षकों के 45, 500 पदों पर भर्ती की वित्तीय स्वीकृति जारी की गई है। सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट कर खुद यह जानकारी दी है। इसमें लेवल-1 के 21 हजार पदों के स्वीकृति दी है।वहीं लेवल-2 के 25 हजार 500 पद स्वीकृत किए गए है।

अब बोर्ड विज्ञप्ति जारी करेगा 

सीएम गहलोत ने विशेष शिक्षा अध्यापकों के लिए 4500 पद 46500 पदों में से ही निर्धारित किए गए है। वित्तिय स्वीकृति जारी होने के बाद अब बोर्ड विज्ञप्ति जारी करेगा।  बता दें सीएम अशोक गहलोत ने अपने बजट भाषण में नई और पुरानी समेत करीब 3 लाख सरकारी नौकरी देने की घोषणा की थी। सीएम अशोक गहलोत की बजट घोषणा के क्रियान्वयन पर राज्य के वित्त विभाग ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। भर्ती एजेंसी जल्द ही विज्ञप्ति जारी करेगा।

जल्द होगी भर्ती प्रक्रिया

हालांकि, थर्ड ग्रेड शिक्षकों के पदों के लिए परीक्षा कब होगी। इसको लेकर अभी जानकारी सामने नहीं आई है। माना जा रहा है कि सरकार इसी वित्तीय वर्ष में भर्ती प्रक्रिया पूरी कर सकती है। माना जा रहा है कि सीएम अशोक गहलोत ने बजट में जो 75 हजार बेरोजगारों को रोजगार देने की बात कही थी। उसी के मद्देनजर यह घोषणा की गई है। राजस्थान बेरोजगार महासंघ के अध्यक्ष उपेन यादव राज्य सरकार से लंबे समय से भर्ती निकालने की मांग कर रहे थे।

Related posts

राजस्थान के सभी जिलों में जाॅब फेयर आयोजित होंगे, गहलोत सरकार ने बनाया ये प्लान

Report Times

खाटूश्याम में भगदड़ और दलित की मौत के विरोध में सीकर बंद

Report Times

इन विवाहों में पंडित, हलवाई और बारातियों पर होगी कार्रवाई, जिला कलक्टर ने आदेश किए जारी

Report Times

Leave a Comment