Report Times
latestEDUCATIONOtherकरियरजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंबीकानेरराजस्थानस्पेशल

नामांकन बढ़ाने वाले गुरुजी का भी होगा सम्मान, सरकारी स्कूलों में प्रवेशोत्सव के दौरान शिक्षा विभाग की पहल

बीकानेर. शिक्षा विभाग की ओर से अब तक तो उन्हीं शिक्षकों को सम्मानित किया जाता रहा है, जिनका परीक्षा परिणाम बेहतर रहता है। लेकिन अब सरकार ने नामांकन बढ़ाने में सहयोग करने वाले शिक्षकों को भी सम्मानित करने का फैसला किया है। सरकार का मानना है कि इससे शिक्षकों का हौसला बढ़ेगा और स्कूलों में भी नामांकन में आशातीत वृद्धि होगी। गौरतलब है कि शिक्षा विभाग निशुल्क यूनिफॉर्म, पोशाक, छात्रवृत्ति एवं साइकिल वितरण सहित कई तरह की लुभावनी योजनाएं पहले ही चला रहा है। अच्छे अंक लाने वाले बच्चों के स्कूलों में फोटो भी लगवाने की कवायद की जा रही है। नई पहल में नामांकन बढ़ाने वाले संस्था प्रधानों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को प्रोत्साहित किया जाएगा। ऐसे शिक्षकों को राष्ट्रीय दिवसों के कार्यक्रम में समानित किया जाए

इसके अलावा प्रत्येक पंचायत समिति, नगर पालिका में उत्कृष्ट कार्य करने वाले तीन संस्था प्रधानों एवं शिक्षकों को उपखण्ड स्तर पर आयोजित राष्ट्रीय दिवस समारोह में सम्मानित किया जाएगा साथ ही प्रत्येक जिले में श्रेष्ठ कार्य करने वाले पांच संस्था प्रधानों तथा शिक्षकों को जिला स्तर पर आयोजित राष्ट्रीय दिवस समारोह में समानित किया जाएगा। इसके अलावा राज्य स्तर पर शिक्षा संकुल में आयोजित राष्ट्रीय दिवस समारोह में प्रत्येक जिले से श्रेष्ठ कार्य करने वाले एक संस्था प्रधान को समान दिया जाएगा

अतिरिक्त अनुदान का समान, तो सजा भी

प्रत्येक ब्लॉक के सर्वाधिक नामांकन वाले दो उच्च माध्यमिक विद्यालयों, एक माध्यमिक विद्यालय, एक उच्च प्राथमिक विद्यालय एवं एक प्राथमिक विद्यालय को अतिरिक्त अनुदान प्रदान किया जाएगा। जबकि शैक्षिक सत्र 2024-25 में किसी भी प्राथमिक विद्यालय, उच्च प्राथमिक विद्यालय, माध्यमिक विद्यालय अथवा उच्च माध्यमिक विद्यालय के नामांकन में अप्रत्याशित कमी आने पर जिमेदारी तय कर संबंधित शिक्षक के खिलाफ आवश्यक प्रशासनिक कार्रवाई भी की जा सकेगी। नामांकन के लिए शिक्षकों को गांव-गांव एवं वार्ड—वार्ड तक जाकर घर-घर संपर्क करेंगे और बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रोत्साहित करना होगा

ब्लॉक स्तरीय निष्पादन समिति का गठन

ब्लॉक स्तर पर नामांकन बढ़ोतरी, अनामांकित एवं ड्रॉप आउट बालक-बालिकाओं के नामांकन एवं ठहराव से संबंधित समस्त गतिविधियों के लिए कार्ययोजना निर्माण एवं पर्यवेक्षण किया जाएगा। यह काम उपखण्ड अधिकारी की अध्यक्षता में गठित ब्लॉक स्तरीय निष्पादन समिति करेगी ब्लॉक स्तरीय निष्पादक समिति की बैठकों में उपखण्ड अधिकारी बालक-बालिकाओं के नामांकन एवं ठहराव में लक्ष्य के विरूद्ध की गई प्रगति की समीक्षा करेंगे

Related posts

चिड़ावा : जन्माष्टमी पर भी कॉरोना ग्रहण

Report Times

खेल संकूल में जाम छलकाने की तस्वीरें वायरल, प्रशासन में हड़कंप

Report Times

CM आतिशी का दिल्ली में पॉल्यूशन के खिलाफ एक नया एक्शन

Report Times

Leave a Comment