Report Times
Otherlatestक्राइमजम्मू कश्मीरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशसेनास्पेशल

डोडा मुठभेड़ में घायल पुलिसकर्मी ने भी दम तोड़ा, भारतीय सेना के कैप्टन सहित 9 सुरक्षाकर्मी शहीद

जम्मू के डोडा में चल रही आतंकी मुठभेड़ में घायल एक पुलिसकर्मी की मंगलवार को मौत हो गई। इस मुठभेड़ में भारतीय सेना के कैप्टन सहित कुल 9 सुरक्षाकर्मी शहीद हो चुके हैं। इस मुठभेड़ के शुरुआत में 15 और 16 जुलाई की रात हुई मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी समेत पांच सुरक्षाकर्मियों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना मिली थी।
अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय राइफल्स और पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के जवानों ने सोमवार शाम करीब 7.45 बजे उरारबागी में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हुई। बीस मिनट से ज्यादा की गोलीबारी में एक पुलिसकर्मी, और एक अधिकारी समेत चार सैन्यकर्मी घायल हो गए। उन्होंने बताया कि इलाके में आतंकवादियों के खिलाफ अभियान जारी है। डोडा जम्मू संभाग के घने जंगलों वाले पहाड़ी जिलों में से एक है। यहां आतंकी गुरिल्ला युद्ध कर रहे हैं। आतंकवादियों की गतिविधियों से निपटने के लिए रक्षा और गृह मंत्रालय ने हाल ही में एक उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक में फैसला किया था कि जम्मू संभाग के घने जंगलों वाले पहाड़ी इलाकों में सेना और सीआरपीएफ की तैनाती की जाएगी।

Related posts

मां के चेहरे पर दरिंदा बेटा मारता रहा घूंसा…चली गई जान, Video देख कांप जाएगी आपकी भी रूह

Report Times

एथलीट नीरज चोपड़ा ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीता सिल्वर मेडल, पीएम मोदी ने दी बधाई।

Report Times

चिड़ावा : गोगाजी की ढाणी में लगाए पौधे

Report Times

Leave a Comment