Report Times
latestOtherकरियरचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानस्पेशल

18 जुलाई को तय होगा प्रधान का भविष्य : अविश्वास प्रस्ताव पर दो घंटे होगी चर्चा, इसके बाद मत विभाजन, एसडीएम ने लिया तैयारियों का जायजा

चिड़ावा। चिड़ावा पंचायत समिति की प्रधान का भविष्य 18 जुलाई को तय होगा। इससे पूर्व बुधवार दोपहर एसडीएम बृजेश गुप्ता ने पंचायत समिति का निरीक्षण किया और तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान बीडीओ दफ्तर में एसडीएम ने डीएसपी विकास धींधवाल, सीआई विनोद सामरिया, बीडीओ और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की और पंचायत समिति सदस्यों को पर्याप्त सुरक्षा देने, समिति परिसर में अंदर और बाहर पुलिस का पर्याप्त जाब्ता तैनात करने, बैठक में पर्याप्त बैठक व्यवस्था और अन्य कई मुद्दों पर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
सात सदस्यों ने पेश किया था अविश्वास प्रस्ताव
ज्ञात रहे कि चिड़ावा प्रधान के खिलाफ पिछले दिनों चिड़ावा पंचायत समिति के सात सदस्यों ने उपस्थित होकर अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था। इसी को लेकर 18 जुलाई को सुबह 10 बजे बैठक रखी गई है। इस बैठक की अध्यक्षता चिड़ावा एसडीएम बृजेश कुमार गुप्ता करेंगे।  अविश्वास प्रस्ताव पर अधिकतम दो घंटे चर्चा हो सकती है। इसके बाद अविश्वास प्रस्ताव पर मत विभाजन होगा।
प्रधान को चाहिए केवल छह वोट
अविश्वास प्रस्ताव पास करवाने के लिए प्रधान इंदिरा डूडी के विपक्षी खेमे को 16 सदस्य चाहिए। जबकि अपने खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को गिराने के लिए प्रधान इंदिरा डूडी को केवल छह सदस्य चाहिए। अब देखना ये दिलचस्प रहेगा कि आखिर परिणाम क्या रहता है।

Related posts

चिड़ावा : यूपी के उद्योग मंत्री का किया स्वागत

Report Times

3 महिलाओ ने खाया जहर पुलिस ने किया था अरेस्ट

Report Times

चिड़ावा : जयसिंह और ममता नेहरा अध्यक्ष नियुक्त

Report Times

Leave a Comment