Report Times
latestOtherकरियरजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिराजस्थानस्पेशल

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने लिया यू-टर्न, सोशल मीडिया पर बवाल मचने के बाद ये आदेश करना पड़ा निरस्त

राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर अपने बयानों के बाद अब एक आदेश को लेकर चर्चा में आ गए है। हाल ही में शिक्षा पंचायत राज मंत्री मदन दिलावर ने एक पत्र जारी कर पूर्व में गहरी फाउंडेशन के अध्यक्ष और कांग्रेसी कार्यकर्ता बलदेव गोरा को पर्यावरण ब्रांड एंबेसडर बनाया था। सोशल मीडिया पर बवाल होने के बाद दिलावर ने इस निरस्त का आदेश जारी कर दिया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत पर्यावरण महोत्सव के तहत एक पेड़ देश के नाम और एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम शुरू किया है। जिसके तहत 7 अगस्त को प्रदेश भर में पौधरोपण होगा। राज्य सरकार पर्यावरण संरक्षण के लिए अच्छा काम करने वालों को 3 साल के लिए पर्यावरण ब्रांड एंबेसडर बना रही है। सरकार चाहती है कि अधिक से अधिक लोग सम्मिलित हो।
बवाल मचा तो आदेश लिया वापस
राजस्थान के शिक्षामंत्री मदन दिलावर ने आदेश जारी करते हुए गहरी फाउंडेशन के पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेसी कार्यकर्ता बलदेव गोरा को पर्यावरण ब्रांड एंबेसडर से हटाया दिया है। मंत्री मदन दिलावर के कार्यालय से जारी पत्र में लिखा गया है कि ‘आपको संबोधित पत्रांक SPL-226 दिनांक 19.07.2024 जो कि पर्यावरण ब्रांड एंबेसडर से संबंधित है। इसे परिहार्य कार्य से तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाता है।’

पहले बनाया ब्रांड एंबेसडर

मदन दिलावर ने 19 जुलाई को कांग्रेसी कार्यकर्ता बलदेव गोरा को पर्यावरण ब्रांड एंबेसडर बनाया गया था। इसके आदेश जारी होने के बाद ही सोशल मीडिया पर बीजेपी की काफी आलोचना हुई तो 23 जुलाई को शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने अपने पूर्व के आदेश को निरस्त करते हुए ब्रांड एंबेसडर से हटा दिया।

कौन है बलदेव गोरा… ?

कांग्रेस नेता बलदेव गोरा पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व विधायक मलखान सिंह बिश्नोई के काफी करीबी हैं। बलदेव गोरा देहात यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष, देहात जिला कांग्रेस कमेटी में महासचिव सहित कई पदों पर रहे है। हाल ही संपन्न हुए लोकसभा चुनाव के दौरान जोधपुर से कांग्रेस प्रत्याशी करण सिंह उचियारड़ा के समर्थन में प्रचार करते हुए नजर आए थे। बलदेव गोरा 2008 में यूपीए सरकार में ग्रामीण बैंकों की बनी हुई कमेटी में डायरेक्टर भी रहे हैं।

Related posts

चिड़ावा : निर्मलों की बगीची में हैं पंचमुखी महादेव

Report Times

Mamata Banerjee : बेंगलुरु ब्लास्ट पर बोलीं ममता बनर्जी, बंगाल में छिपे अभियुक्तों को राज्य पुलिस ने 2 घंटे में किया गिरफ्तार

Report Times

दादिया (सीकर) : महिला ने दो जेठ पर लगाया बलात्कार का आरोप, मामला दर्ज

Report Times

Leave a Comment