Report Times
latestOtherकरियरजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिराजस्थानस्पेशल

शपथ लेते ही एक्शन में राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े, पेपर लीक और फेक डिग्री मामले में बड़ी कार्रवाई जल्द

हरिभाऊ किसनराव बागड़े ने बुधवार को राजस्थान के राज्यपाल के रूप में शपथ ली. राजभवन में आयोजित एक समारोह में राजस्थान के मुख्य न्यायधीश मनिन्द्र मोहन श्रीवास्तव ने बागड़े को राज्यपाल पद की शपथ दिलाई.बागड़े ने हिन्दी में ईश्वर के नाम पर राज्यपाल पद की शपथ ली. समारोह की शुरुआत में मुख्य सचिव सुधांश पंत ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा जारी राज्यपाल की नियुक्ति पत्र को पढ़कर सुनाया.

शपथ लेने के बाद नवनियुक्त राज्यपाल बागड़े को राजभवन में ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया. शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी व डॉ. प्रेमचंद बैरवा, केन्द्रीय मंत्री, राज्य मंत्रिमंडल के सदस्य, विधानसभा में प्रतिपक्ष नेता टीकाराम जूली तथा अन्य जन प्रतिनिधि, न्यायाधीश, प्रशासन व पुलिस के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे.

शपथ लेने के बाद राज्यपाल ने दिखाए तल्ख तेवर

शपथ लेते ही राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े के तल्ख तेवर दिखे. पेपर लीक और फेक डिग्री केस में उन्होंने कहा- शिक्षा के क्षेत्र में कोई गलती माफ नहीं होगी. जानबूझकर गलती करने वालों को बिल्कुल नहीं बख्शा जाएगा. फर्जी डिग्री और दूसरी गड़बड़ी करने वाले विश्वविद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई होगी. राज्यपाल बागड़े ने आगे कहा- अगर सहकारिता को बढ़ाना है, तो सोच बदलनी होगी. जेब से पैसा सहकारिता में मत लगाइए, लेकिन सहकारिता का पैसा भी जेब में मत डालिए.

Related posts

CM गहलोत के दोनों हाथ में लड्डू- वंदे भारत एक्सप्रेस शुभारंभ के दौरान बोले PM मोदी

Report Times

राजस्थान हाई कोर्ट को मिले 7 नए जज, कुल संख्या बढ़कर हुई 43, चीफ जस्टिस ने दिलाई शपथ

Report Times

जमशेदपुर : दुनिया और देश में 18 अप्रैल को विश्व विरासत दिवस के रुप में मनाया जाता है. लेकिन जमशेदपुर शहर में ऐसे कई विरासत है, जिसको नये सिरे से संजोने की जरूरत है. ऐसे ही कुछ विरासत है, जो हेरीटेज के रुप में जाना जाता है और सौ साल से भी अधिक समय से यह पहचान बनी हुई है. कालीमाटी स्टेशन स्टेशन की स्थापना 1891 में कालीमाटी स्टेशन के रूप में हुई थी, और 1907 में टाटा स्टील की स्थापना के बाद इसका विस्तार किया गया, जब साकची को टिस्को स्टील प्लांट के लिए आदर्श स्थल के रूप में चिन्हित किया गया. 1919 में, टाटा समूह के संस्थापक जमशेदजी एन टाटा के सम्मान में स्टेशन का नाम बदलकर टाटानगर रेलवे स्टेशन कर दिया गया. 1961 में, स्टेशन का जीर्णोद्धार किया गया, जिसके परिणाम स्वरूप एक मुख्य प्लेटफ़ॉर्म और चार अतिरिक्त प्लेटफ़ॉर्म बनाए गए, जिन्हें टाटा स्टील की कॉरगेटेड शीट्स का उपयोग करके कवर किया गया था. वाटर वर्क्स वाटर वर्क्स की स्थापना 1908 में की गई थी, जिसमें जल आपूर्ति सुविधा के लिए सुवर्णरेखा नदी पर 1,200 फीट लंबा एक छोटा बांध बनाया गया था. बांध के पास नदी के किनारे एक मजबूत पंपिंग स्टेशन बनाया गया था. इसके अतिरिक्त, उस स्थान पर एक छोटी प्राकृतिक घाटी में एक जलाशय बनाया गया था, जिसमें लगभग आधा मील लंबा एक बांध था. वाटर वर्क्स का निर्माण 1910 तक पूरा हो गया था, और नदी के किनारे 1 मिलियन गैलन प्रति दिन (एमजीडी) की क्षमता वाला एक पंपिंग स्टेशन स्थापित किया गया था. इसके बाद, 1921 में पैटरसन शुद्धिकरण संयंत्र ने परिचालन शुरू किया. यूनाइटेड क्लब 1913 में स्थापित टिस्को संस्थान मूल रूप से समुदाय के लिए एक मनोरंजक सुविधा के रूप में कार्य करता था, जो डायरेक्टर्स बंगलो के सामने स्थित था. अपने शुरुआती वर्षों के दौरान, संस्थान में टेनिस कोर्ट, फुटबॉल और हॉकी के लिए विशाल मैदान, एक बॉलिंग एली, एक बिलियर्ड रूम और नृत्य तथा विभिन्न कार्यक्रमों की मेजबानी के लिए एक खूबसूरत सुसज्जित कॉन्सर्ट हॉल था. 1948 में, टिस्को इंस्टीट्यूट का छोटा नागपुर रेजिमेंट (सीएनआर) क्लब के साथ विलय हो गया, जो पहले वर्तमान लोयोला स्कूल की साइट पर स्थित था, जहां यूनाइटेड क्लब की स्थापना हुई. सेंट जॉर्ज चर्च सेंट जॉर्ज चर्च की आधारशिला 28 दिसंबर, 1914 को औपचारिक रूप से रखी गई थी और 16 अप्रैल, 1916 को इसे समर्पित किया गया था. चर्च सर दोराबजी टाटा द्वारा एंग्लिकन कांग्रेगेशन के लिए उदारतापूर्वक आवंटित भूमि पर स्थित है. सेंट जॉर्ज चर्च वर्तमान में एकमात्र प्रोटेस्टेंट चर्च है, जहां अंग्रेजी भाषा में प्रार्थनाएं आयोजित की जाती हैं.

Report Times

Leave a Comment