Report Times
latestOtherकार्रवाईक्राइमगिरफ्तारझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानसूरजगढ़स्पेशल

सूरजगढ थाना क्षेत्र के महपालवास गांव में हुए ऑनर किलिंग मामले में पुलिस ने चार मुख्य आरोपियों को किया गिरफ्तार

झुंझुनूं के सूरजगढ थाना क्षेत्र के महपालवास गांव में हुए ऑनर किलिंग मामले में पुलिस ने चार मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को चूरू से पकड़ा है। एसपी राजर्षि वर्मा ने बताया- गिरफ्तार आरोपी रिंकू सिंह(21) पुत्र महेन्द्र सिंह, दक्षित (20) पुत्र धर्मवीर, सुमित (19) समुन्द्र सिंह तथा विकास (21) पुत्र निरंजन है। मामले में एक आरोपी मोहित को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। सभी आरोपी सूरजगढ़ थाना क्षेत्र के अलग अलग गांव के रहने वाले हैं।

उन्होंने बताया- बहन मोनिका के अमित के साथ कोर्ट मैरिज करने से नाराज रिंकू ने अपने साथियों के मिलकर 6 अगस्त की रात अपने जीजा अमित उर्फ अंकित की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हमले में परिवार के अन्य सदस्य भी घायल हो गए थे। वारदात के बाद सभी बदमाश फरार हो गए थे। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार पीछा कर रही थी। एसपी राजर्षि ने बताया- आरोपियों को पकड़ने के लिए 10 टीमों का गठन किया गया था। टीम के द्वारा 250 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। सैकड़ों व्यक्तियों से पूछताछ की गई। इस दौरान सूचना मिली की आरोपी चूरू जिले के मेहरासर गांव में छिपे हुए हैं। जिसके बाद चूरू पुलिस की मदद से आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। इससे पहले पुलिस ने इस मामले में एक बदमाश को हरियाणा से पकड़ा था।

Related posts

Terrorist attack: जम्मू-कश्मीर में बस पर आतंकी हमले में राजस्थान के 4 लोगों की मौत, वैष्णो माता के दर्शन के लिए गए थे

Report Times

अब केकड़ी को जिला बनाने की मांग, रघु शर्मा बोले- ‘हर बार कमेटी बनकर रह जाती है’

Report Times

जालौर-बाड़मेर में रेड अलर्ट, मांडवी में बाढ़, दिल्ली में भी होगा चक्रवात बिपरजॉय का असर

Report Times

Leave a Comment