Report Times
latestOtherकरियरचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानस्पेशल

330 फुट लंबे तिरंगे के साथ निकली रैली : गौरव सेनानी सेवा समिति की अगुवाई में जुटे पूर्व सैनिक और गणमान्यजन

चिड़ावा। चिड़ावा शहर इन दिनों देशभक्ति और तिरंगे में रंगा नजर आ रहा है। जहां युवाओं और महिलाओं में जोश नजर आ रहा है। वहीं पूर्व सैनिक भी कहां पीछे रहने वाले थे। उन्होंने भी आज तिरंगा रैली निकाली। सूरजगढ़ रोड पर एसडीएम बृजेश गुप्ता, भाजयुमो जिलाध्यक्ष जय सिंह माठ और जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सुरेश कुमार जांगिड़ ने रैली को रवाना किया। इस दौरान भारत माता के जयकारों से इलाका गूंज उठा। इस दौरान रिटायर्ड सैनिक अपनी बटालियन की कैप लगाकर रैली में शाम हुए। 330 फुट लंबे तिरंगे को पूर्व सैनिकों और गणमनायजनों ने दोनों तरफ हाथों से पकड़ा हुआ था।
तिरंगा यात्रा सूरजगढ़ रोड से खेतड़ी रोड, कबूतरखाना बस स्टैंड, स्टेशन रोड पर पंचायत समिति, डालमिया खेलकूद मैदान के सामने से होते हुए नया बस स्टैंड स्थित पुलिस चौकी पहुंचकर विसर्जित हुई। गौरव सेनानी सेवा समिति अध्यक्ष शीशराम डांगी के नेतृत्व में निकाली गई रैली में सीपीओ बसंता राम, रिटायर्ड सूबेदार सत्यपाल सिंह नरूका, अमर सिंह खींची, सूबेसिंह यादव, सूबेदार हरिराम, रिटायर्ड कैप्टन भागीरथ मल, रिटायर्ड सूबेदार लीलाराम, रिटायर्ड हवलदार मंगतूराम, रिटायर्ड सूबेदार मेजर हरलाल सिंह डांगी, उम्मेद सिंह मान, रिटायर्ड सूबेदार जयसिंह बराला, रिटायर्ड  हवलदार हनुमान सिंह कुमावत, समिति महासचिव रिटायर्ड हवलदार जंगशेर खान, कैप्टन भंवरू खान गिडानिया, सूबेदार सतवीर लांबा, सूबेदार गुगन राम हमीरवास, सूबेदार जगदीप स्वामी ओजटू, राजू मराठा, अशोक शर्मा, आयुष सोनी सहित काफी संख्या में युवा और गणमान्यजन भी शामिल हुए।

Related posts

शंभू पंवार की माता के निधन पर दुख जताने पहुंचे विधायक

Report Times

रांची पहुंचे भारत के पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, इस कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा

Report Times

राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेताओं ने मांगी रोडवेज में सुविधाएं

Report Times

Leave a Comment