Report Times
latestOtherजम्मू कश्मीरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजनीतिस्पेशल

जम्मू-कश्मीर में भाजपा की तीसरी लिस्ट में 29 नाम: कल जो लिस्ट वापस ली, उसके 28 प्रत्याशी रिपीट, वैष्णो देवी सीट से कैंडिडेट बदला

जम्‍मू-कश्‍मीर विधानसभा चुनाव (Jammu-Kashmir Assembly Elections) के लिए भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की तीसरी सूची (BJP Candidates Third List) जारी कर दी है. इस सूची में 29 उम्‍मीदवारों के नाम शामिल हैं. भाजपा की इस सूची में दूसरे और तीसरे चरण में होने वाले चुनाव के लिए उम्‍मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है. बीजेपी ने कल 15 उम्मीदवारों की पहली और एक उम्मीदवार की दूसरी सूची जारी की थी. इस तरह से बीजेपी ने अब तक कुल 45 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं.  भाजपा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी है कि केंद्रीय चुनाव समिति ने जम्‍मू-कश्‍मीर में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों के दूसरे और तीसरे चरण के लिए लिए 29 नामों पर अपनी स्‍वीकृति दी है.

दूसरे चरण की 10 सीटों पर ये होंगे उम्‍मीदवार 

इनमें हब्‍बाकदल से अशोक भट, गुलाबगढ़ (अजा) से मोहम्‍मद अकरम चौधरी, रियासी से कुलदीप राज दुबे, श्री माता वैष्‍णो देवी से बलदेव राज शर्मा, कालाकोट-सुंदरबनी से ठाकुर रणधीर सिंह, बुधल (अजजा) से चौधरी जुल्फिकार अली, थन्‍नामंडी (अजा) से मोहम्‍मद इकबाल को उम्‍मीदवार बनाया गया है. इसके साथ ही पार्टी ने सुरनकोट (अजजा) से सैयद मुश्‍ताक अहमद बुखारी, पुंछ हवेली से चौधरी अब्‍दुल गनी, मेंढर (अजजा) से मुर्तजा खान को उम्‍मीदवार बनाया गया है. इन सभी 10 सीटों पर दूसरे चरण में मतदान होना है.

तीसरे चरण के लिए 19 नामों का किया ऐलान 

इसके साथ ही तीसरे चरण में उधमपुर पश्चिम से पवन गुप्‍ता, चिनानी से बलवंत सिंह मनकोटिया, रामनगर (अजा) से सुनील भारद्वाज, बनी से जीवनलाल, बिलावर से सतीश शर्मा, बसोहली से दर्शन सिंह, जसरोटा से राजीव जसरोटिया, हीरानगर से अधिवक्‍ता विजय कुमार शर्मा, रामगढ़ (अजा) से डॉ. देविंदर कुमार मणियाल और साम्‍बा से सुरजीत सिंह सलाथिया को उम्‍मीदवार बनाया गया है. इसी चरण में विजयपुर से चंद्र प्रकाश गंगा, सुचेतगढ़ (अजा) से घारू राम भगत, आरएस पुरा जम्‍मू दक्षिण से डॉ. नरिंदर सिंह रैना, जम्‍मू पूर्व से युद्धवीर सेठी, नगरोटा से डॉ. देविदर सिंह राणा, जम्‍मू पश्चिम से अरविंद गुप्‍ता, जम्‍मू उत्तर से शामलाल शर्मा, अखनूर (अजा) से मोहनलाल भगत, छम्‍ब से राजीव शर्मा को उम्‍मीदवार बनाया गया है.

बड़े नेताओं के नाम अभी तक नहीं आए सामने 

बीजेपी ने कल सुबह जो सूची जारी कर वापस ली थी, उसमें एक सीट को छोड़ कर बाकी सभी वही नाम हैं. बीजेपी ने कल की सूची में केवल एक बदलाव किया है. श्रीमाता वैष्णो देवी सीट से रोहित दुबे की जगह बलदेव राज शर्मा को टिकट दिया गया है. वहीं राज्य बीजेपी के बड़े नेताओं का इस सूची में भी नाम नहीं है. अभी तक पूर्व उपमुख्यमंत्री निर्मल सिंह, कवींद्र गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना और सत शर्मा के नाम नहीं आए हैं. जम्‍मू-कश्‍मीर विधानसभा की 90 सीटों के लिए तीन चरणों में चुनाव होना है. जम्‍मू कश्‍मीर में 18 सितंबर, 25 सितंबर और एक अक्‍टूबर को मतदान होगा. वहीं चार अक्‍टूबर को नतीजे आएंगे.

Related posts

एसपी ने कर दिया बवाल, राजस्थान में परिवहन ठप, करोड़ों का राजस्व डूबा.

Report Times

CM अशोक गहलोत को हुआ वायरल इंफेक्शन

Report Times

कलेक्टर ने किया नगरपालिका के शिविर का निरीक्षण

Report Times

Leave a Comment