Report Times
latestOtherकार्रवाईक्राइमचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानस्पेशल

भगवान के दर्शन तो नहीं हुए : लेकिन महिला को बेवकूफ बनाकर गहने ले गए शातिर ठग

चिड़ावा। सुबह साढ़े आठ बजे वार्ड तीस निवासी सरोज देवी प्रतिदिन की  तरह ही मंदिर जा रही थी। इसी दौरान पिलानी रोड पर नेक्सा शोरूम के पास महिला को दो युवकों ( जिनकी उम्र 25 से 30 साल के बीच थी ) ने रुकवाया और भगवान के साक्षात दर्शन करवाने की बात कही। फिर एक युवक कुछ दूरी पर पैदल जाकर वापस आया और बोला कि मेरे को भगवान ने दर्शन दिए। जिसके बाद युवकों ने महिला को घर में पीड़ा दूर करने को लेकर बात की और परिवार के बारे में और गहनों को लेकर बात की। जिसके बाद युवकों ने उसे भगवान के दर्शन करवाने की बात कही। इसको लेकर महिला को सभी गहने उतारकर पूजा की थाली में रखने को बोला। महिला ने सभी गहने उतारकर थाली में रखे।
जिसके बाद युवकों ने थाली ले ली और महिला को 21 कदम चलने को कहा। महिला 21 कदम जाकर वापस आई। जिसके बाद उसको 71 कदम चलने पर भगवान के दर्शन का झांसा दिया गया। महिला 71 कदम चलकर गई। जिसके बाद वह वापस आई तो युवक गायब हो गए। इसके बाद महिला ने अपने परिजनों को आपबीती बताई। इसके बाद महिला ने अपने बेटे के साथ थाने में जाकर रिपोर्ट दी है। घटना का सीसीटीवी फुटेज चेक किया तो उसमें दो युवक नजर आ रहे है। वे महिला के आगे जाने के बाद दो बाइक सवारों के साथ अलग अलग बैठकर मौके से फरार हो गए। हेलमेट लगाए दोनों बाइक सवार साइडों में खड़े होकर महिला के आगे जाने का इंतजार कर रहे थे। महिला के थोड़ा आगे जाते ही बाइक सवार आए और दोनों शातिर ठग अपने साथी बाइक सवारों के साथ रफूचक्कर हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी ठगों की तलाश शुरू कर दी है।

Related posts

मणिपुर जल रहा हिंसा की आग में 23 की गिरफ्तारी, 7 जिलों में इंटरनेट बंद

Report Times

7th Pay Commission Big Update: कर्मचारियों के लिए सरकार करेगी तीन बड़े ऐलान 

Report Times

शिवभक्त के स्मृति स्थल के ऊपर बना है शिव-हनुमान मंदिर

Report Times

Leave a Comment