Report Times
latestOtherचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिराजस्थानस्पेशल

भाजपा किसान मोर्चा झुंझुनूं की सदस्यता अभियान को लेकर बैठक

चिड़ावा। शहर के बागर स्थित कबीर टीला बालाजी मंदिर, वार्ड नंबर 25 चिड़ावा में शनिवार को भाजपा किसान मोर्चा जिला झुंझुनूं की सदस्यता अभियान को लेकर बैठक रखी गई। बैठक की अध्यक्षता किसान मोर्चा भाजपा जिला झुंझुनूं के जिला अध्यक्ष रतन सिंह तंवर ने की। बैठक में सदस्यता अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा करते हुए रतन सिंह तंवर ने बताया कि किसान मोर्चा जिला झुंझुनूं को अधिक से अधिक सदस्य बना कर प्रदेश नेतृत्व ने जो टारगेट दिया है उसे पूर्ण करना है प्रत्येक जिला पदाधिकारी एवं मण्डल अध्यक्ष तथा विधान सभा संयोजक और विधान सभा प्रभारियों को कम से कम 100 सदस्य बनाना आवश्यक है।
इस दौरान बैठक को झुंझुनूं जिला किसान मोर्चा के सह संयोजक संदीप पारीक ने भी संबोधित किया। बैठक में जिला उपाध्यक्ष ईश्वर सिंह झेरली, जिला उपाध्यक्ष दिनेश दाधीच, जिला उपाध्यक्ष गजेंद्र सिंह नांगल, जिला मंत्री तथा सूरजगढ़ विधान सभा प्रभारी जोगेंद्र मान, सूरजगढ़ विधानसभा संयोजक प्रवीण चौधरी, खेतड़ी विधानसभा प्रभारी महेंद्र जांगिड़, मण्डल अध्यक्ष सूरजगढ़ शहर राजपाल काजला, पिलानी शहर अध्यक्ष अशोक शर्मा, लाखु मण्डल अध्यक्ष होशियार सिंह, कुहाड़वास मण्डल अध्यक्ष रामसिंह यादव, मंड्रेला मण्डल अध्यक्ष रणजीत सिंह, मनोज सैनी बगड़, विशाल सैनी, हनुमान सिंह आदि उपस्थित रहे।

Related posts

वनरक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 12 व 13 नवम्बर को

Report Times

अक्षय कुमार ने ट्विंकल खन्ना से शादी से पहले झेले 2-3 ब्रेकअप्स, बड़े मियां छोटे मियां स्टार ने कहा- उस समय बहुत गुस्सा…

Report Times

घर से निकली महिला 200 फीट गहरी खाई में मिली: बहन के ससुराल जाने को निकली थी, मॉर्निंग वॉक पर निकले युवाओं ने पहुंचाया अस्पताल

Report Times

Leave a Comment